Pink Tickets to be discontinued when...; DTC assures Delhi women regarding Smart Cards पिंक टिकट तब बंद होगा जब...; स्मार्ट कार्ड पर दिल्ली की महिलाओं को DTC का भरोसा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पिंक टिकट तब बंद होगा जब...; स्मार्ट कार्ड पर दिल्ली की महिलाओं को DTC का भरोसा

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' एक विशेष सुविधा है, जिसे दिल्लीभर में स्थापित डीटीसी के निर्धारित काउंटरों से निःशुल्क जारी किया जा रहा है। कार्ड का वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि सभी पात्र महिलाओं को आसानी से यह कार्ड मिल सके।

Sun, 15 March 2026 04:29 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पिंक टिकट तब बंद होगा जब...; स्मार्ट कार्ड पर दिल्ली की महिलाओं को DTC का भरोसा

दिल्ली सरकार व परिवहन निगम ने शहर में 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड को बनवाने के लिए जल्दबाजी कर रहीं महिलाओं को एक बड़ी राहत देते हुए कहा है कि उन्हें इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार का कहना है कि जब तक राष्ट्रीय राजधानी की सभी पात्र महिलाओं को पिंक कार्ड नहीं मिल जाएगा, तब तक वे पुराने तरीके से यानीकि पिंक पेपर टिकट का उपयोग करते हुए भी डीटीसी की बसों में यात्रा करना जारी रख सकती हैं।

इस बारे में एक वीडियो जारी करते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने दिल्ली की महिलाओं से 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' लेने के लिए परेशान न होने या जल्दबाजी न करने का आग्रह किया है। बयान में कहा गया है, 'यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि महिलाएं अपने पास 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' नहीं होने के बाद भी मौजूदा प्रणाली के अनुसार 'पिंक पेपर टिकट' का उपयोग करके डीटीसी बसों में यात्रा करना जारी रख सकती हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में 2 दिन बाद फिर बारिश; 30 की स्पीड में चलेगी हवा, पूरे हफ्ते का हाल

डीटीसी के काउंटरों पर बनाए जा रहे कार्ड

बयान में कहा गया है कि 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' एक विशेष सुविधा है, जिसे दिल्लीभर में स्थापित डीटीसी के निर्धारित काउंटरों से निःशुल्क जारी किया जा रहा है। कार्ड का वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि सभी पात्र महिलाओं को आसानी से यह कार्ड मिल सके। साथ ही डीटीसी ने बयान में यह भी कहा कि जब यह सुनिश्चित हो जाएगा कि अधिकांश पात्र महिलाओं को 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' मिल चुके हैं, तब जाकर सरकार वर्तमान गुलाबी कागज टिकट वाली प्रणाली को धीरे-धीरे खत्म करके स्मार्ट कार्ड प्रणाली लागू करेगी।

डीटीसी बोली- कार्ड बनाने के लिए परेशान ना हों महिलाएं

डीटीसी ने कहा, 'महिला यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे परेशान न हों या जल्दबाजी न करें, क्योंकि कार्ड वितरण समय के साथ सुचारू रूप से जारी रहेगा और सभी पात्र महिलाएं आसानी से अपना कार्ड प्राप्त कर सकेंगी।' फिलहाल दिल्ली की पात्र महिलाएं राष्ट्रीय राजधानी में डीटीसी द्वारा स्थापित 50 नामित काउंटरों से 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' नि:शुल्क प्राप्त कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, AIIMS की तर्ज पर 4 बड़े मेडिकल संस्थानों का एकीकरण

महिलाओं के लिए एक बड़ी सुविधा है पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड

बता दें कि दिल्ली सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने, दोहराव को रोकने और महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो मार्च को 'पिंक सहेली कार्ड' पहल शुरू की थी। इस योजना का उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और स्मार्ट यात्रा सुनिश्चित करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैश और गहनों का ढेर; दिल्ली से UP-MP तक हुई बड़ी रेड में 200 करोड़ वाला खुलासा

इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि इस कार्ड से दिल्ली-निवासी महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, एक ही स्मार्ट कार्ड के माध्यम से मेट्रो, रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आरआरटीएस) और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का सुगम सशुल्क उपयोग संभव हो सकेगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।