NCR की 200 से ज्यादा सोसाइटियों को नोटिस, 6 बिल्डर परियोजनाओं पर लाखों का जुर्माना
एनसीआर के शहर ग्रेटर नोएडा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) न चलाने वाली करीब 202 बिल्डर सोसाइटियों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया है। साथ ही छह बिल्डर परियोजनाओं पर 27 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।

एनसीआर के शहर ग्रेटर नोएडा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) न चलाने वाली करीब 202 बिल्डर सोसाइटियों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया है। साथ ही छह बिल्डर परियोजनाओं पर 27 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डर सोसाइटियों से एसटीपी के संचालन, शोधित जल को पुन: उपयोग समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। प्राधिकरण की टीमें ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बिल्डर सोसाइटियों में भी एसटीपी के संचालन को लेकर निरीक्षण कर रही है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि नोटिस जारी किए गए बिल्डर सोसाइटियों से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम मौके पर जाकर मुआयना करेगी। साथ ही जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

जुर्माने की रकम सात दिन में जमा करने के निर्देश
गौरतलब है कि बीते दो सप्ताह से एसटीपी को लेकर प्राधिकरण की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। अब तक छह बिल्डर सोसाइटियों पर 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। जुर्माने की रकम सात दिन में जमा करने के निर्देश दिए हैं, न जमा कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सोसाइटियों से मांगा जवाब
बता दें कि, ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सैकड़ों सोसाइटियों में एसटीपी का संचालन नहीं हो रहा है। जिससे आम लोगों को बैक फ्लो समेत नदियों का जल दूषित हो रहा है। इसके अलावा बिल्डर भूजल का गलत तरीके से प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में सभी सोसाइटियों से एसटीपी की क्षमता और सुचारु संचालन पर जवाब मांगा जा रहा है। इसके साथ ही शोधित सीवेज पानी का इस्तेमाल पेड़-पौधों की सिंचाई के लिए उपयोग कर रहे हैं या नहीं, इस पर भी जवाब मांगा गया है।
इन पर लगाया गया जुर्माना
| बिल्डर सोसाइटी | जुर्माने की राशि |
|---|---|
| एडाना सोसाइटी सेक्टर अल्फा वन | 2 लाख रुपये |
| पंचशील हाइनिश सेक्टर-1 | 5 लाख रुपये |
| गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू सेक्टर-4 | 5 लाख रुपये |
| फ्लोरा हेरिटेज-सेक्टर-1 | 5 लाख रुपये |
| अरिहंत आर्डन सेक्टर-1 | 5 लाख रुपये |
| समृद्धि ग्रांड एवेन्यू-टेकजोन-4 | 5 लाख रुपये |




साइन इन