2 labourers killed at Noida construction site, 1 is from Bihar and another is from Jharkhand नोएडा में निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे में 2 मजदूरों की मौत, बिहार और झारखंड के रहने वाले थे मृतक, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे में 2 मजदूरों की मौत, बिहार और झारखंड के रहने वाले थे मृतक

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के बाद तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज चल रहा है।

Sun, 8 Feb 2026 09:55 PMSourabh Jain पीटीआई, नोएडा
share
नोएडा में निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे में 2 मजदूरों की मौत, बिहार और झारखंड के रहने वाले थे मृतक

नोएडा में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरने की वजह से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा सेक्टर 142 में उस समय हुआ जब मजदूर साइट पर काम कर रहे थे। इसी दौरान मचान गिरने से तीन मजदूर नीचे गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और उसने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सुपरवाइजर व ठेकेदार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस उपायुक्त जोन-2 शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इस घटना में मारे गए श्रमिकों की पहचान मंटू सिंह (44) निवासी बिहार और शिबू (24) निवासी झारखंड के रूप में हुई है जबकि मिथुन (40) निवासी बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। निर्माण स्थल पर काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वहां पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत
ये भी पढ़ें:दिल्ली के घर में गीजर फटने से लगी भीषण आग; दम घुटने से मालिक की मौत, पत्नी घायल
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बंद कमरे में मोमो बनाते हुए सो गए दो युवक, सुबह मिली दोनों की लाश

उधर एसीपी (सेंट्रल नोएडा) राजीव कुमार गुप्ता ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि, 'हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज चल रहा है।' गुप्ता ने कहा, 'स्थिति नियंत्रण में है। आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।' उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। यह घटना सेक्टर 142 पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।