This is India worst budget, lacking 5 key issues; what JMM government say ये भारत का सबसे खराब बजट..., 5 मुद्दों का अभाव; क्या बोली झारखंड की JMM सरकार, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

ये भारत का सबसे खराब बजट..., 5 मुद्दों का अभाव; क्या बोली झारखंड की JMM सरकार

JMM ने अपने एक्स हेंडल पर 5 बातों का जिक्र करते हुए कहा- इस बजट में इनका अभाव है। हालांकि BJP की राज्य यूनिट ने इसे 2047 तक एक विकसित भारत बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम बताया है।

Sun, 1 Feb 2026 05:00 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
ये भारत का सबसे खराब बजट..., 5 मुद्दों का अभाव; क्या बोली झारखंड की JMM सरकार

झारखंड में सत्ताधारी गठबंधन वाली JMM सरकार ने रविवार को केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसमें राज्य को नजरअंदाज किया गया है। JMM ने अपने एक्स हेंडल पर 5 बातों का जिक्र करते हुए कहा- इस बजट में इनका अभाव है। हालांकि BJP की राज्य यूनिट ने इसे 2047 तक एक विकसित भारत बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम बताया है।

JMM ने कहा- इन 5 मुद्दों का अभाव

JMM ने ट्वीट में लिखा- 'आज का बजट आजाद भारत का सबसे खराब बजट है।' इसके बाद एक-एक कर उन मुद्दों को गिनाया, जिसका इन बजट में अभाव होने का आरोप लगाया है।

1- न रोजगार पर ठोस बढ़ोतरी की बात,

2- न महँगाई से राहत का कोई उपाय

3- न किसानों की आमदनी में सुधार

4- न राज्यों के हिस्से में न्याय

5- आदिवासी बहुल राज्यों, किसानों, युवाओं और ग़रीबों के लिए कोई ठोस वित्तीय बढ़ोतरी नहीं है।

इसके बाद लिखा- यह बजट विकास नहीं, ‘वंचना’ का दस्तावेज है जो आंकड़ों में कमज़ोर और इरादों में खोखला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार को 12 साल पूरे, 24 करोड़ नौकरियों का हिसाब चाहिए; बजट पर आप सासंद
ये भी पढ़ें:बजट 2026 पर क्या बोले सीएम भजनलाल? प्रेमचंद बैरवा और दिया कुमारी ने ये कहा

झारखंड को नजरअंदाज करने का आरोप

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने आरोप लगाया कि बजट में राज्य को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। पांडे ने आरोप लगाया, "झारखंड के मिनरल देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, फिर भी राज्य को नजरअंदाज किया गया है। बजट में केवल BJP शासित राज्यों पर ध्यान दिया गया है, जो सही नहीं है।"

भाजपा ने बताया- विकसित भारत का लक्ष्य

वहीं दूसरी तरफ झारखंड की भाजपा यूनिट ने इस बजट की खुलकर तारीफ की है। BJP के सीनियर लीडर और पूर्व यूनियन मिनिस्टर अर्जुन मुंडा ने कहा, "बजट 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के साथ है। यह भारत के भविष्य के लिए एक साफ़ ब्लूप्रिंट पेश करता है। यह बजट गांवों, गरीबों, किसानों, मज़दूरों और आम नागरिकों की ज़रूरतों को अपने सेंटर में रखता है।"