19 new roads to be made in Ghaziabad 185 roads widening plan from Loni to Dasana गाजियाबाद जिले में बनेंगी 19 नई सड़कें, लोनी से डासना तक 185 रोड चौड़े करने का भी प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद जिले में बनेंगी 19 नई सड़कें, लोनी से डासना तक 185 रोड चौड़े करने का भी प्लान

गाजियाबादवासियों के लिए गुड न्यूज है। जिले में जल्द ही 185 सड़कों की सूरत संवरने जा रही है। इसके साथ ही 19 नई सड़कें बनाने की भी तैयारी है।पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिए हैं।

Sat, 6 June 2026 12:35 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद जिले में बनेंगी 19 नई सड़कें, लोनी से डासना तक 185 रोड चौड़े करने का भी प्लान

गाजियाबाद में सुगम और सुरक्षित सफर के लिए जनपद की सड़कें नए सिरे से तैयार होंगी। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 185 सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। लोनी, मोदीनगर और मुरादनगर में नई सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद सड़कों पर काम शुरू होगा।

पीडब्ल्यूडी ने इस वित्त वर्ष की कार्य योजना शासन को भेजी है। इसके तहत जनपद की 19 सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इनमें बेहटा-हाजीपुर मार्ग, मोदीनगर-कलछीना मार्ग, दुहाई-पतला मार्ग, डासना-इकला मार्ग, रावली मार्ग, मोदीनगर-पतला-निवाड़ी मार्ग, दिल्ली-मेरठ मार्ग अटोर आदि सड़कों को चौड़ा कराया जाएगा। सड़कों के चौड़ीकरण होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में एलिवेटेड रोड की राह में ‘हाईटेंशन’ वाला अड़ंगा, फिर से बनाई जाएगी DPR

पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा प्रस्ताव

पीडब्ल्यूडी ने वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए सड़कों के चौड़ीकरण कराने का निर्णय लिया है। इससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी। मोदीनगर, लोनी और मुरादनगर क्षेत्र की 85 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। यह 130 किलोमीटर लंबी सड़कें हैं। इसके अलावा 83 नई सड़क बनेंगी। विभिन्न जगह 140 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत, चौड़ीकरण और नई सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। यह सभी कार्य चालू वित्त वर्ष में होंगे।

सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा

जनपद की सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत के साथ सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। सड़कों पर दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। विभिन्न जगह अवरोधक बनाए जाएंगे। गति निर्धारित वाले बोर्ड लगाए जाएंगे। तेज गति से वाहन चलाने पर चालान काटा जाएगा।

रामराजा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, ''गाजियाबाद जिले की 185 सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। 19 सड़क नई बनाई जाएंगी। सड़कों की मरम्मत से लोगों को राहत मिलेगी।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना सिटी में बसाए जाएंगे 10 और नए सेक्टर, यीडा ने की लैंड बैंक बनाने की तैयारी

यमुना और हिंडन किनारे अवैध निर्माण हटाए जाएंगे

इसके साथ ही, गाजियाबाद यमुना और हिंडन क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने यमुना और हिंडन के तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि मानचित्रों के आधार पर नदी की मूल भूमि का सत्यापन किया जाए। जहां भी अवैध निर्माण या कब्जा मिले, वहां नियमानुसार कार्रवाई कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। डीएम ने कहा कि यमुना और हिंडन केवल जल स्रोत नहीं हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और क्षेत्रीय पारिस्थितिकी के महत्वपूर्ण आधार हैं। नदी क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन के लिए मेट्रो की तर्ज पर खरीदी जाएगी जमीन, यहां से निकलेगा रूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।