Mahamaya Flyover to Yamuna Pushta elevated road Noida DPR will be prepared again नोएडा में एलिवेटेड रोड की राह में ‘हाईटेंशन’ वाला अड़ंगा, फिर से बनाई जाएगी DPR, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में एलिवेटेड रोड की राह में ‘हाईटेंशन’ वाला अड़ंगा, फिर से बनाई जाएगी DPR

नोएडा प्राधिकरण ने महामाया फ्लाईओवर टू यमुना पुस्ते तक बनने वाले एलिवेटेड रोड की डीपीआर दोबारा से बनवाने का फैसला लिया है। इस सड़क के बनने से नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक आना-जाना और आसान हो जाएगा।

Sat, 6 June 2026 11:05 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में एलिवेटेड रोड की राह में ‘हाईटेंशन’ वाला अड़ंगा, फिर से बनाई जाएगी DPR

नोएडा में महामाया फ्लाईओवर से यमुना पुस्ते को जोड़ने के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) दोबारा से बनाई जाएगी। पुस्ते के ऊपर बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। इसको देखते हुए नए सिरे से एलिवेटेड रोड की योजना तैयार की जाएगी।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस एलिवेटेड रोड की लंबाई 1.2 मीटर से 1.6 किलोमीटर के बीच में रहने का अनुमान है। आईआईटी रुड़की की तरफ से संरचना पर बनाई गई पहली रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन प्राधिकरण में हुआ। इसके अलावा टीम ने मौके पर निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण में सेक्टर-94 में बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजरने की बात सामने आई। इसके अलावा कुछ और बिंदुओं पर भी बदलाव करने की जरूरत है। ऐसे में प्राधिकरण ने रिपोर्ट दोबारा तैयार करने को कहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना सिटी में बसाए जाएंगे 10 और नए सेक्टर, यीडा ने की लैंड बैंक बनाने की तैयारी

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि नई रिपोर्ट शनिवार शाम तक आ जाएगी। एलिवेटेड रोड, जहां पर प्रस्तावित है, वहां पर बिजली की लाइन की ऊंचाई और बढ़वाई जाएगी। दूसरे विकल्प भी देखे जाएंगे। सभी निर्णय के बाद नए सिरे से डीपीआर बनेगी।

ये होगा एलिवेटेड रोड का रूट

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि नई एलिवेटेड रोड नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के ऊपर ही सेक्टर-38 के सामने चिल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़कर सेक्टर-94 गोल चक्कर तक बनाने की योजना है। इससे दिल्ली और सेक्टर-15 की ओर से जाने वाले वाहन बिना एक्सप्रेसवे पर उतरे सीधे सेक्टर-94 पहुंच सकेंगे। इसके बाद सेक्टर-94 से ग्रेटर नोएडा तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एलिवेटेड एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है जिससे ग्रेटर नोएडा तक सफर आसान हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंजीनियर युवराज केस में 'हीरो' बना मुनेंद्र क्यों फंस गया,पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा सेक्टर-150 में अंधेरे वाले स्थानों पर लाइट लगेंगी

वहीं, नोएडा में यमुना पुश्ते के पीछे 30 मीटर चौड़ी समानांतर सड़क पर सेक्टर-150 में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। लाइट लगाने के काम पर प्राधिकरण एक करोड़ दो लाख 68 हजार रुपये खर्च करेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित जगह पर लाइट लगाने के लिए एजेंसियां 16 जून तक आवेदन कर सकती हैं। अगर इस टेंडर में एजेंसी का चयन हो गया तो अगस्त के पहले सप्ताह तक काम शुरू हो जाएगा। 30 मीटर चौड़ी सड़क पर अंधेरा दूर करने के लिए लाइट लगाई जाएंगी। यहां से काफी संख्या में लोग वाहनों से गुजरते हैं। सेक्टर-42, 43 और 45 में लाइटों की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। सेक्टर-30 में विभिन्न स्थानों पर लगे पुराने और जर्जर पोल बदले जाएंगे। सेक्टर-52 के पार्कों में बिजली की व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। इनके अलावा सेक्टर-122 के ए और बी ब्लॉक तथा आंतरिक सड़कों पर पुराने जर्जर पोल के स्थान पर नए ओक्टागोनल पोल लगाए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगी एक और नई सड़क, एक दर्जन से अधिक सेक्टरों को भी फायदा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।