16 km elevated road to build along munak canal in delhi know the route these areas will get benefit दिल्ली में मुनक नहर के किनारे बनेगा 16KM लंबा एलिवेटेड रोड, ये होगा रूट; इन इलाकों तक फायदा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में मुनक नहर के किनारे बनेगा 16KM लंबा एलिवेटेड रोड, ये होगा रूट; इन इलाकों तक फायदा

एनएचएआई दिल्ली में मुनक नहर के किनारे 16 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाएगा। यह रोड इंद्रलोक मेट्रो से शुरू होकर कई इलाकों से गुजरेगा।इसके निर्माण में 4600 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

Tue, 21 April 2026 06:46 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में मुनक नहर के किनारे बनेगा 16KM लंबा एलिवेटेड रोड, ये होगा रूट; इन इलाकों तक फायदा

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) राजधानी दिल्ली में मुनक नहर किनारे 16 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से इसके लिए सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। दूसरे विभाग की सड़क को लेने से पहले औपचारिक प्रक्रिया होती है, जिसका काम चल रहा है।

इन क्षेत्रों को फायदा होगा

यह एलिवेटेड रोड दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। यह इंद्रलोक मेट्रो से शुरू होकर शालीमार बाग, डीटीयू, बादली, बवाना औद्योगिक क्षेत्र जैसे इलाकों से नहर किनारे होते हुए अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) को आउटर रिंग रोड नेटवर्क से जोड़ेगा, जिससे शहर के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों तक पहुंच आसान हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में मेट्रो के 18 नए कॉरिडोर बनाने का प्लान, इन रूटों पर होगा फायदा

4600 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान

16 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड के निर्माण में 4600 करोड़ रुपये की लागत आने का आकलन किया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधीन इसका क्रियान्वयन होना था। योजना थी कि एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने से सिग्नल मुक्त यात्रा हो सकेगी। साथ ही लोगों इंद्रलोक के रास्ते बवाना आने का यात्रा समय फीसदी तक कम होगा। इसके अतिरिक्त यूईआर-2 से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। यह भी उम्मीद जताई गई कि मुकरबा चौक सहित कई व्यस्त यातायात जंक्शन पर दबाव कम होगा।

एलिवेटेड रोड के लिए दिल्ली सरकार एनएचएआई को देगी फंड

इस परियोजना के लिए विशेषज्ञता की जरूरत देखते हुए दिल्ली सरकार की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को एनएचएआई से इस परियोजना पर काम कराने का प्रस्ताव भेजा गया था। राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है, ऐसे में दिल्ली सरकार के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्रालय ने इस एलिवेटेड रोड के लिए सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। यह भी तय हो चुका है कि एनएचएआई को फंड दिल्ली सरकार मुहैया कराएगी, लेकिन, तकनीकी आकलन की प्रक्रिया होनी बाकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर जाना होगा आसान, गुरुग्राम में बनेगा नया फ्लाईओवर

जल्द ही औपचारिक मंजूरी मिलेगी

उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से औपचारिक मंजूरी भी मिल जाएगी। हरियाणा के सिंचाई विभाग के अधीन नहर के हिस्से पर यह बनना है, ऐसे में उनकी एनओसी की प्रतीक्षा हो रही है।

हर्ष मल्होत्रा, राज्यमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, ''मुनक नहर एलिवेटेड रोड का निर्माण एनएचएआई के अधीन सौंपने का दिल्ली सरकार का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जिस पर विचार चल रहा है। परियोजना को हाथ में लेने से पहले कई आकलन किए जाते हैं, उनका काम हो रहा है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19km एलिवेटेड रोड और मेट्रो विस्तार, जाम से बचने के लिए दिल्ली सरकार का प्लान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।