दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो के 18 नए कॉरिडोर बनाने का प्लान, 3 की DPR तैयार, इन रूटों पर होगा फायदा
दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो के 18 नए कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। डीएमआरसी ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को दिल्ली एनसीआर को जोड़ने वाले 18 रूट में से तीन की डीपीआर भी तैयार कर ली है।

दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो के 18 नए कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली मेट्रो रेल प्रबंधन (डीएमआरसी) ने दिल्ली-एनसीआर को जोड़ने वाले 18 रूट में से तीन की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) भी तैयार कर ली है।
मेट्रो फेज पांच के तहत प्रस्तावित इन 18 रूट को दो चरणों मेट्रो फेज पांच ए में तीन कॉरिडोर, जिसकी डीपीआर तैयार है। बाकी 15 रूट फेज पांच बी के तहत बनाए जाने हैं। दिल्ली मेट्रो ने केंद्र सरकार के मोबिलिटी प्लान के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता के तहत यह प्रस्तावित रूट तैयार किए हैं।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो का भविष्य में विस्तार योजना व कनेक्टिविटी के लिहाज से घर से 500 मीटर के दायरे में मेट्रो स्टेशन उपलब्ध कराने के लिए लगभग 404 किलोमीटर तक फैले कॉरिडोर की एक सूची तैयार करके केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को सैद्धांतिक मंजूरी के लिए प्रस्तुत की थी। अब उसी के तहत मेट्रो फेज पांच के तहत 206 किलोमीटर लंबे नेवटर्क के लिए 18 कॉरिडोर की सूची तैयार की है, जिसमें कुल 128 मेट्रो स्टेशन होंगे। फेज चार में प्रस्तावित कॉरिडोर में 13 नए कॉरिडोर मौजूदा कॉरिडोर का विस्तार होगा, जबकि पांच नए कॉरिडोर शामिल होंगे।
दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने जिन 18 प्रस्तावित कॉरिडोर बनाने की तैयारी की है, वह एनसीआर में आने वाले पांच शहरों गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ को भी जोड़ेंगे। गाजियाबाद को जोड़ने वाले सबसे अधिक पांच कॉरिडोर बनेंगे। इसमें वैशाली से मोहन नगर, नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी से साहिबाबाद, मयूर विहार फेज तीन से लोनी बॉर्डर, नया बसअड्डा से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन और गोकुलपुरी से अर्थला (गाजियाबाद) रूट शामिल है। इसके अलावा द्वारका सेक्टर-21 से उद्योग विहार गुरुग्राम, तुगलकाबाग से नोएडा सेक्टर-142, राजा नाहर सिंह से पलवल, बहादुरगढ़ से असुधा समेत अन्य कॉरिडोर बनेंगे।
फेज चार पर चल रहा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो के तीन चरणों का काम पूरा हो चुका है। वर्तमान में दिल्ली एनसीआर में 395 किलोमीटर लंबे नेटवर्क के 12 कॉरिडोर हैं, जिन पर कुल 289 मेट्रो स्टेशन हैं। वर्तमान में फेज चार के छह में से तीन कॉरिडोर तुगलकाबाद से एयरोसिटी, इंद्रप्रस्थ से आर के आश्रम और मौजपुर से मजलिस पार्क पर काम चल रहा है। यह तीनों कॉरिडोर 65.15 किलोमीटर लंबे हैं।
मेट्रो के फेज पांच ए में इन कॉरिडोर की डीपीआर तैयार
| कॉरिडोर | लंबाई (किलोमीटर) | स्टेशन | एलिवेटेड | अंडरग्राउंड |
|---|---|---|---|---|
| इंद्रप्रस्थ से आर के आश्रम | 9.5 | 8 | 0 | 8 |
| एयरोसिटी से टर्मिनल | 2.3 | 1 | 0 | 1 |
| तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज | 4 | 3 | 3 | 0 |




साइन इन