Thieves and police clash in Noida; 4 criminals arrested, 2 injured after encounter नोएडा में चोर-पुलिस में हुई ठाएं-ठाएं; मुठभेड़ के बाद 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 घायल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में चोर-पुलिस में हुई ठाएं-ठाएं; मुठभेड़ के बाद 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 घायल

Encounter in Noida: नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से 2 बदमाश पैर में गोली लग जाने से घायल हो गए हैं। बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया।

Thu, 9 April 2026 03:52 PMRatan Gupta नोएडा, भाषा
share
नोएडा में चोर-पुलिस में हुई ठाएं-ठाएं; मुठभेड़ के बाद 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 घायल

Encounter in Noida: नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से 2 बदमाश पैर में गोली लग जाने से घायल हो गए हैं। बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शैव्या गोयल ने बताया कि नियमित जांच कर रही सूरजपुर थाने की पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर सूचना मिली कि 'मोजर बेयर' गोल चक्कर के पास कुछ बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।

पुलिस से बचने को चलाई थीं गोलियां

पुलिस ने अवरोधक लगाए और दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे कुछ बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वे मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा किया जिससे भागने की कोशिश कर रहे दो बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई और उन्होंने पुलिस से बचने के लिए उसपर गोलियां चलाईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी

2 को लगी गोली, 2 हुए फरार… फिर धराए

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षा के तौर पर गोली चलाई और इस मुठभेड़ में बिहार के मोतीहारी जिले के मंडल निवासी मुकेश उर्फ मुक्के (32) तथा ग्राम चीती दनकौर निवासी आकाश (29) के पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि बदमाशों के दो साथी - बिहार के जिला मधुबनी निवासी देवेंद्र शर्मा (40) तथा ग्राम सूरजपुर निवासी सतपाल (50) मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR में खतरे की घंटी! 10 में 8 लोग मोटापे के शिकार, अन्य बीमारियों का क्या हाल?
ये भी पढ़ें:इंदौर में 1 साल के मासूम के गले में फंस गई जिंदा मछली, सर्जरी के बाद बचाई गई जान

बदमाशों के पास कितना माल बरामद हुआ

अधिकारी ने बताया कि बदमाशों के पास से एक-एक देसी तमंचा, कारतूस, ड्रिल मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने विभिन्न घरों से चोरी की गई हुई एलइडी टीवी, बैटरी, इन्वर्टर, कुकर, बर्तन तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी मुकेश के खिलाफ पूर्व में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के विभिन्न थानों में गैंगस्टर, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राकेश के खिलाफ सात, देवेंद्र के खिलाफ 19, सतपाल के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि ये बदमाश घरों का ताला तोड़कर चोरी करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13037 करोड़ रुपये का 'जयपुर मेट्रो फेज-2' पास, कब तक पूरा करने का लक्ष्य
ये भी पढ़ें:संध्या का रेप हुआ था? परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को बताया गलत; उठ रहे 5 सवाल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।