Yusuf Pathan says Neither Mamata Banerjee nor any TMC leader has asked me to resign क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर से मांगा इस्तीफा? TMC सांसद ने तोड़ी चुप्पी, India News in Hindi - Hindustan
More

क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर से मांगा इस्तीफा? TMC सांसद ने तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके यूसुफ पठान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कभी भी उनसे इस बारे में चर्चा नहीं की। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी पार्टी अधिकारी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया।

Sat, 6 June 2026 11:44 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर से मांगा इस्तीफा? TMC सांसद ने तोड़ी चुप्पी

टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने उन आरोपों पर सफाई दी कि ममता बनर्जी ने उनसे बहरामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा देने को कहा है ताकि खुद वहां से उपचुनाव लड़ सकें। उन्होंने इस दावे को पूरी तरह झूठा बताया। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके यूसुफ पठान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कभी भी उनसे इस बारे में चर्चा नहीं की। साथ ही किसी पार्टी अधिकारी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी के लिए सुलभ हो न्यायपालिका, CJI बोले-लोकतंत्र में यही जवाबदेही की अंतिम कड़ी

यूसुफ पठान ने कहा, 'कुछ समय से यह खबर वायरल हो रही है कि ममता बनर्जी ने मुझे बहारमपुर लोकसभा सीट से MP पद से इस्तीफा देने को कहा है ताकि वह खुद वहां से चुनाव लड़ सकें। ममता बनर्जी ने मुझे यह कभी नहीं कहा। हमारी आखिरी मुलाकात में भी उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा। न ही किसी आधिकारिक पार्टी नेता के माध्यम से यह संदेश दिया गया। यह दावा पूरी तरह झूठा है।' TMC सांसद ने कहा कि अनौपचारिक खबरों और इसके चर्चा पर उन्हें दुख है। उन्होंने साफ किया कि न तो ममता बनर्जी ने और न ही किसी पार्टी नेता ने उनसे इस्तीफा मांगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CJI सूर्यकांत ने ऐसा क्या कहा था, जिससे बनी थी कॉकरोच जनता पार्टी; मचा था बवाल

सौरव गांगुली की भी आई सफाई

इससे पहले दिन में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इन आरोपों से इनकार किया कि उन्होंने ममता बनर्जी की ओर से यूसुफ पठान से संपर्क किया था। मीडिया संस्थानों को लिखे पत्र में गांगुली ने कहा कि ममता बनर्जी ने कभी उन्हें यूसुफ पठान तक कोई संदेश पहुंचाने को नहीं कहा। उन्होंने पठान से संपर्क करने या इस्तीफा देने की कोई बात करने से साफ इनकार किया। गांगुली ने इसे असत्य बताया और मीडिया से अपील की कि बिना तथ्यों की जांच किए अफवाहों और अटकलों पर खबर न चलाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हल्के में मत लो; CJP के प्रोटेस्ट पर महुआ मोइत्रा की चेतावनी- परमाणु तबाही में..

अभिषेक बनर्जी दिल्ली रवाना

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शनिवार को ऐसे समय में दिल्ली रवाना हुए जब पार्टी नेतृत्व को इस बात के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में उसके विधायक दल पर नियंत्रण गंवाने का कारण बना विद्रोह अब संसद तक भी फैल सकता है। अभिषेक की यह यात्रा ममता बनर्जी के विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक के लिए राष्ट्रीय राजधानी के निर्धारित दौरे से एक दिन पहले हुई है। तृणमूल के संसदीय दल में फूट डालने की कोशिशों की खबरों के बीच इस यात्रा ने पार्टी हलकों में अटकलों को और तेज कर दिया है। मूल कार्यक्रम के अनुसार, ममता बनर्जी और अभिषेक को इंडिया की बैठक के लिए रविवार को साथ दिल्ली जाना था। अभिषेक के एक दिन पहले यात्रा करने की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस घटनाक्रम से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।