Yusuf Pathan had said he received a call from Amit Shah TMC MP claims यूसुफ पठान ने कहा था अमित शाह का फोन आया था, दिल्ली जा रहे हैं; TMC MP का दावा, India News in Hindi - Hindustan
More

यूसुफ पठान ने कहा था अमित शाह का फोन आया था, दिल्ली जा रहे हैं; TMC MP का दावा

महुआ मोइत्रा ने कहा था, 'और यूसुफ पठान आप दिल्ली जा रहे हैं, क्योंकि आपको अमित शाह का कॉल आया है? थोड़ी हिम्मत तो रखो। आप भारत के लिए खेले हैं। हमारे जिले ने आपको बड़े अंतर से जिताया है। थोड़ी शर्म और रीढ़ की हड्डी को मजबूत रखो।'

Tue, 9 June 2026 01:44 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
यूसुफ पठान ने कहा था अमित शाह का फोन आया था, दिल्ली जा रहे हैं; TMC MP का दावा

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने सांसदों की बगावत पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बहरामपुर से सांसद यूसुफ पठान का नाम लेकर कहा है कि उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फोन आया था। बहरहाल, अब तक पठान ने इस बयान को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कहा जा रहा है कि कम से कम 20 टीएमसी लोकसभा सदस्य ओम बिरला को समर्थन पत्र सौंप सकते हैं।

यूसुफ पठान को लेकर बड़ा दावा

कल्याण बनर्जी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'यूसुफ पठान ने कहा था कि अमित शाह ने उन्हें कॉल किया था और वह उनसे मिलने दिल्ली जा रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'उन लोगों ने भूपेंद्र यादव के आवास पर बैठक की है। सीएम शुभेंदु अधिकारी भी वहां गए थे। इसका मतलब है कि उन लोगों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बागियों ने नरेंद्र मोदी को चुन लिया अपना नेता? TMC सांसद ने दी खुली चुनौती

सांसद ने कहा, 'उन लोगों ने अपना नेता ममता बनर्जी से बदलकर नरेंद्र मोदी को बना लिया है। मैं हर एक सांसद को न्योता देता हूं कि आएं और अपने क्षेत्रों में टीएमसी कार्यकर्ताओं का सामना करें और सुनें कि वहां के लोगों का क्या कहना है। लोकतंत्र खत्म हो गया है। बंगाल में तानाशाही चल रही है।'

उन्होंने कहा, 'आपके (भाजपा) पास CM, ED, CBI और दूसरी ताकतें हैं, लेकिन मेरे पास 'मां, माटी, मानुष', मेरी पार्टी, मेरे पार्टी कार्यकर्ता और पश्चिम बंगाल की जनता है।'

महुआ मोइत्रा ने भी जताई नाराजगी

सोमवार को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पठान पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, 'और यूसुफ पठान आप दिल्ली जा रहे हैं, क्योंकि आपको अमित शाह का कॉल आया है? थोड़ी हिम्मत तो रखो। आप भारत के लिए खेले हैं। हमारे जिले ने आपको बड़े अंतर से जिताया है। थोड़ी शर्म और रीढ़ की हड्डी को मजबूत रखो।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TMC के एक और नेता पर हमला, मदन मित्रा की कार पर फेंके गए अंडे; ड्राइवर को पीटा

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने सुना है कि कुछ सांसदों ने कल रात अलग से बैठक की थी। बैठक में क्या बात हुई, यह सिर्फ वही बता सकते हैं। उन्होंने मुझसे संपर्क नहीं किया।' रॉय ने कहा कि उनसे संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, 'मैंने उनसे कहा कि मैं टीएमसी के साथ ही रहूंगा। इस उम्र में मेरे लिए पाला बदलना संभव नहीं है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूसुफ पठान भी कर रहे हैं NDA को सपोर्ट, TMC के बागी सांसदों में शामिल

दिल्ली में ही थीं ममता बनर्जी

सोमवार को एक ओर जहां तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक में भाग लिया। वहीं दूसरी ओर बागी गुट की अगुवाई कर रही लोकसभा सदस्य काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि उन्होंने एनडीए को अपने समर्थन की जानकारी देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखने का फैसला किया है।

सूत्रों के अनुसार, बागी सांसदों ने टीएमसी से तुरंत इस्तीफा देने या भाजपा में शामिल होने का विकल्प नहीं चुना है। इसके बजाय, वे राजग का समर्थन करने वाले एक अलग गुट के रूप में काम करने का इरादा रखते हैं, जो दलबदल रोधी कानून से बचने के लिए बनाई गई एक रणनीति है।