Would the BJP have given the ticket for this Rajya Sabha seat to Annamalai Rajyasabha BJP List: राज्यसभा चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा अन्नामलाई को देती टिकट? इस्तीफे के बाद किसे मिली, India News in Hindi - Hindustan
More

Rajyasabha BJP List: राज्यसभा चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा अन्नामलाई को देती टिकट? इस्तीफे के बाद किसे मिली

Rajyasabha BJP List: भाजपा ने 5 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। सूची के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव में राजुभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजरिया गुजरात से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

Fri, 5 June 2026 01:47 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
Rajyasabha BJP List: राज्यसभा चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा अन्नामलाई को देती टिकट? इस्तीफे के बाद किसे मिली

Rajyasabha BJP List: राज्यसभा सीट की ऑफर की अटकलों के बीच के अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भाजपा नेतृत्व ने इसे स्वीकार भी कर लिया है। चर्चाएं थीं कि भाजपा ने पूर्व IPS को आंध्र प्रदेश से राज्यसभा में भेजने का ऑफर दिया था, जिसे अन्नामलाई ने इनकार कर दिया था। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

राज्यसभा भेजने की थी तैयारी?

हिन्दुस्तान के सूत्रों के अनुसार, सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई को राज्यसभा में लाने की पेशकश की गई थी, लेकिन उनके न मानने पर गुरुवार को पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी। इस पहली लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं है। खास बात है कि आगामी राज्यसभा चुनाव उच्च सदन में एनडीए के संख्या बल के लिहाज से बेहद अहम है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस चुनाव के बाद एनडीए दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 मंत्रियों को नहीं मिला राज्यसभा का टिकट, मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट

भाजपा ने छोड़ ही दी पार्टी

आंध्र प्रदेश की चार सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने थे। अब खबर है कि भाजपा ने एक सीट पर अपना दावा छोड़ दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस सीट पर पहले अन्नामलाई के नाम पर विचार किया जा रहा था, लेकिन पार्टी में उनकी एग्जिट के साथ ही विचारों का दौर खत्म हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा में रवनीत बिट्टू को मौका नहीं, गैर सिख नेता को टिकट;BJP का नया फॉर्मूला

सूत्रों ने चैनल को आगे बताया कि इसे लेकर गुरुवार को एनडीए के दलों के बीच बैठक भी हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि अब 4 में से 3 सीटें TDP यानी तेलुगु देशम पार्टी को मिलने वाली हैं। वहीं, 1 सीट पर जेएसपी अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पहले 1-1 सीट जेएसपी और भाजपा को मिलने वाली थीं और 2 टीडीपी के हिस्से में जाने की तैयारी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव में कितनी सीटें जीत पाएगी BJP, जादुई आंकड़े से 15 सांसद दूर NDA

भाजपा ने उतारे 11 उम्मीदवार

भाजपा ने 5 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। सूची के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव में राजुभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजरिया गुजरात से पार्टी के उम्मीदवार होंगे, जबकि रजनीश अग्रवाल मध्यप्रदेश से मैदान में उतरेंगे। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली मामलों की प्रभारी अलका गुर्जर राजस्थान में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव लड़ेंगी। मणिपुर में ए शारदा देवी और अरुणाचल प्रदेश में ताई तागाक राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार होंगे।