Who is West Bengal actress and TMC MP Saayoni Ghosh कौन हैं सायोनी घोष? फिल्मों से राजनीति में आईं ममता की फायरब्रांड नेता; हार के बाद भी BJP पर हमलावर, India News in Hindi - Hindustan
More

कौन हैं सायोनी घोष? फिल्मों से राजनीति में आईं ममता की फायरब्रांड नेता; हार के बाद भी BJP पर हमलावर

पश्चिम बंगाल की राजनीति और सोशल मीडिया पर इन दिनों सायोनी घोष चर्चा के केंद्र में हैं। अभिनेत्री से नेता बनी TMC की यह युवा चेहरा BJP की पश्चिम बंगाल में जीत पर किए गए अपने एक पोस्ट के बाद अचानक वायरल हो गई हैं।

Wed, 6 May 2026 09:40 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन हैं सायोनी घोष? फिल्मों से राजनीति में आईं ममता की फायरब्रांड नेता; हार के बाद भी BJP पर हमलावर

पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल खिला है। भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। हालांकि इस चुनावी समर में कुछ चेहरे सबसे ज्यादा चर्चा में रहें। इनमें से एक नाम तृणमूल कांग्रेस की सायोनी घोष का है। सांसद सायोनी ने न केवल प्रचार अभियान के दौरान सुर्खियां बिटोरी बल्कि अपने बेबाक अंदाज से विरोधियों को जवाब देते हुए भी दिखीं। हालांकि टीएमसी की हार के बाद भी सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और भाजपा पर निशाना साध रही हैं।

टीएमसी के चुनाव प्रचार के दौरान सायोनी घोष ने हृदय मा छे काबा, नयने मदीना... गाना गाया था। जिसका अर्थ है, मेरे दिल में काबा है और आंखों में मदीना। इस गाने के बाद सायोनी घोष वायरल हो गईं। हालांकि राजनीति में उतरने से पहले सायोनी घोष बंगाली फिल्मी जगत की एक जाना माना अभिनेत्री थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इच्छे दाना से की। इसके बाद साल 2010 में नोटोबोर नोटआउट में में एक छोटा सा किरदार निभाया। इसके बाद शुत्र, कनामछी, एकला चलो, मेघनाद वध रहस्य समेत कई फिल्मों में काम किया। प्रलय आसछे धारावाहिक से उन्होंने घर-घर में पहुंच बना ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काबा-मदीना वाली सायोनी घोष को अब सताई चिंता, मीडिया को दिया चैलेंज

टीएमसी युवा मोर्चा का बनीं अध्यक्ष

सायोनी घोष ने राजनीति में आने के बाद तेजी से अपनी पहचान बनाई। वह पार्टी की सक्रिय प्रवक्ता और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के कारण वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सायोनी घोष ने साल 2021 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव आसनसोल दक्षिण सीट से लड़ा। हालांकि तब उन्हें भाजपा की अग्निमित्रा पॉल के हाथों हार का सामना करना पड़ा। लेकिन पार्टी ने उन पर अपना भरोषा बनाए रखा और जून 2021 में युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सफलता हासिल की और जादवपुर से सांसद बनकर दिल्ली तक का सफर तय किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'काबा-मदीना' गाने वालीं सायोनी घोष ने TMC हार के बाद भी दिखाए तेवर, क्या कहा?

हार के बाद भी तेवर में सायोनी घोष

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा को बधाई देने के साथ तेवर दिखाते हुए संघर्ष और तीव्र करने की बात कही। सायोनी घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'हमने एक पार्टी के तौर पर हर मुश्किल का डटकर मुकाबला किया है, सेंट्रल एजेंसियों द्वारा हमें परेशान करने से लेकर साइलेंट इनविजिबल रिगिंग तक, सेंटर से फाइनेंशियल ब्लॉकेड से लेकर मीडिया ट्रायल, गिरफ्तारी, झूठे केस वगैरह तक। यहां से लड़ाई और भी तेज और ज़बरदस्त होती जाएगी। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस बंगाल और देश के मां, माटी, मानुष के अधिकारों को पक्का करने के लिए अच्छी लड़ाई लड़ती रहेगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंत्र से लेकर कलमा तक, चुनावी मंच से सायोनी घोष ने सब सुनाया; देखें वीडियो