Bengal Result Kaaba Medina Song Saayoni Ghosh is now worried challenges the media काबा मदीना वाली सायोनी घोष को अब सताई चिंता, मीडिया को दिया एक चैलेंज, India News in Hindi - Hindustan
More

काबा मदीना वाली सायोनी घोष को अब सताई चिंता, मीडिया को दिया एक चैलेंज

सायोनी घोष ने अपनी पोस्ट में कहा, 'बाइक पर सवार लोग नारेबाजी कर रहे हैं, लाउडस्पीकर पर अश्लील गाने बजाए जा रहे हैं। राजनीतिक जीत के नाम पर समाज के हर वर्ग के पुरुषों और महिलाओं को धमकाया जा रहा है।'

Tue, 5 May 2026 04:53 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
काबा मदीना वाली सायोनी घोष को अब सताई चिंता, मीडिया को दिया एक चैलेंज

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसक घटनाओं को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष ने बीजेपी पर निशाना साधा है। मंगलवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके कहा, 'भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक सत्ता भी नहीं संभाली है, फिर भी अशांति शुरू हो गई। पूरे बंगाल में लगातार तोड़फोड़ हो रही है। सड़कों पर सन्नाटा है, माहौल उदास है। एक के बाद एक पार्टी दफ्तरों को नष्ट किया जा रहा है, केंद्रीय बलों के सामने ही उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं पर हमले किए हो रहे हैं। दुकानों को बंद कराया जा रहा है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न जाऊंगी लोकभवन, न ही दूंगी इस्तीफा; बंगाल में अब ममता बनर्जी ने छेड़ी नई रार

सायोनी घोष ने आरोप लगाया कि मां कैंटीन को भी तोड़ा जा रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, 'बाइक पर सवार लोग नारेबाजी कर रहे हैं, लाउडस्पीकर पर अश्लील गाने बजाए जा रहे हैं। राजनीतिक जीत के नाम पर समाज के हर वर्ग के पुरुषों और महिलाओं को धमकाया जा रहा है। मुझे नहीं लगता कि यह वही सोनार बांग्ला है, जिसके लिए बंगाल की जनता ने वोट दिया था। उम्मीद है कि मीडिया में इतनी हिम्मत होगी कि वह इन दृश्यों को दिखाए, लेकिन ऐसा लगता है कि वे पहले ही अपना रुख बदलकर चुप्पी साध लेंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगर बंगाल को भाजपा चाहिए थी, तो मिल गई; नतीजे देखकर महुआ मोइत्रा के बदल गए सुर

जब चुनाव प्रचार में सायोनी घोष ने गाया काबा-मदीना

चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने 'काबा-मदीना' गाया था, जिसकी काफी चर्चा हुई। बांग्लादेश के मशहूर कवि अब्दुल रहमान बोयाती का लोकगीत ‘हृदय माछे काबा, नयन-ए-मदीना’ बंगाल की सियासत के केंद्र में आ गया। अभिनेत्री से नेता बनी सायोनी ने चुनाव प्रचार के दौरान मुस्लिम बहुल इलाकों में रैलियों में इसे गाकर सनसनी फैला दी थी। भाजपा ने इसे लेकर ममता बनर्जी की टीएमसी पर चुनाव प्रचार के दौरान तृष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुभेंदु अधिकारी के अलावा बंगाल के ये 5 नेता भी गेमचेंजर, सत्ता पलट कर लिया दम

बता दें कि भाजपा ने कुल 206 सीटें जीतकर राज्य विधानसभा में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया। 294 सदस्यीय सदन में तृणमूल की सीटें घटकर लगभग 80 रह गईं और उसका 15 वर्षों का शासन समाप्त हो गया। यह नतीजा भाजपा के लिए पूर्वी भारत के अंतिम बड़े गढ़ में बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे 'अंग, बंग और कलिंग' (बिहार, बंगाल और ओडिशा) क्षेत्र में पार्टी का प्रभाव और मजबूत हुआ है। सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन पूर्व मेदिनीपुर जिले में देखने को मिला, जहां भाजपा ने सभी 16 सीटें जीत लीं। यह जिला भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का मजबूत गढ़ माना जाता है, जिनके प्रभाव से पार्टी ने यहां वर्चस्व स्थापित किया।