Who is LU Professor Paramjit Singh Call Recording Student Darling I got the Exam Papers Leaked for You कौन है LU का प्रोफेसर परमजीत सिंह, जो छात्रा से बोला- डार्लिंग मैंने तुम्हारे लिए पेपर आउट करवा दिए, India News in Hindi - Hindustan
More

कौन है LU का प्रोफेसर परमजीत सिंह, जो छात्रा से बोला- डार्लिंग मैंने तुम्हारे लिए पेपर आउट करवा दिए

परमजीत लखनऊ यूनिवर्सिटी (LU) में जूलॉजी का असिस्टेंट प्रोफेसर है। वेबसाइट पर उसकी फैकल्टी आईडी भी दी गई है और फेकल्टी नाम के आगे डॉ. परमजीत सिंह लिखा है। परमजीत का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें वह छात्रा को डार्लिंग कहकर संबोधित कर रहा है।

Sat, 16 May 2026 07:05 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कौन है LU का प्रोफेसर परमजीत सिंह, जो छात्रा से बोला- डार्लिंग मैंने तुम्हारे लिए पेपर आउट करवा दिए

Who is Assistant Professor Paramjit Singh: लखनऊ यूनिवर्सिटी (LU) के प्रोफेसर परमजीत सिंह पर एक छात्रा से फोन कॉल पर अश्लील बात करने के आरोप लगे हैं। सामने आई कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग में परमजीत छात्रा को डार्लिंग कहकर संबोधित करता नजर आ रहा है और कहता है कि मैंने तुम्हारे लिए दोनों पेपर आउट कर दिए हैं, कब तक मिलने आओगी। प्रोफेसर की यह ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। विवाद बढ़ने के बाद उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, जब परमजीत को हिरासत में ले जाया जा रहा था, तब उसके खिलाफ जमकर नारे लगे।

कौन हैं प्रोफेसर परमजीत सिंह?

परमजीत लखनऊ यूनिवर्सिटी में जूलॉजी का असिस्टेंट प्रोफेसर है। वेबसाइट पर उसकी फैकल्टी आईडी भी दी गई है और फेकल्टी नाम के आगे डॉ. परमजीत सिंह लिखा है। डिपार्टमेंट में जूलॉजी है। उसकी क्वालिफिकेशन की बात करें तो परमजीत ने बरेली की रोहिलखंड यूनिवर्सिटी में साल 2007 में एमएससी किया है और 2019 में एसीएसआईआर, नई दिल्ली से बायोलॉजिकल साइंस की पढ़ाई की। परमजीत के कई पेपर, आर्टिकल भी पब्लिश हो चुके हैं। वहीं, उसने लखनऊ यूनिवर्सिटी में कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल में बतौर असिस्टेंट डीन काम किया है। एलयू में ही सेंट्रल प्लेसमेंट सेल में भी असिस्टेंट डायरेक्टर है। उसके स्पेशलआइजेशन में सेल एंड मॉल्यूक्यूलर बायोलॉजी, जेनेटिक्स, इवॉल्यून्री बायोलजी का जिक्र है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डार्लिंग..., 2 पेपर आउट कर दिए, अश्लील डिमांड करने वाला प्रोफेसर हिरासत में

प्रोफेसर से की जा रही पूछताछ

मामला सामने आने के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। अधिकारियों ने बताया कि परमजीत से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, आरोपी प्रोफेसर ने सभी आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि यूनिवर्सिटी के भीतर और स्टूडेंट्स के बीच इंटरनल पॉलिटिक्स की वजह से उसे झूठा फंसाया जा रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि वह ऐसे मामलों में कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति का पालन करता है और संस्थान की गरिमा एवं शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने वाले किसी भी आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुलपति जे पी सैनी ने विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आई लव यू, डार्लिंग; लेडी डॉन ने लगाए इंस्पेक्टर पर गंदे मैसेज भेजने के आरोप

जांच समिति भी बनी

शिकायत में आरोप लगाया गया कि सिंह ने एक महिला छात्रा के साथ अश्लील बातचीत की, उसे अनुचित लाभ की पेशकश की और यूनिवर्सिटी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक करने के संबंध में दावे किए। पुलिस ने कहा कि छात्रा द्वारा ऑडियो क्लिप सौंपे जाने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक जांच समिति गठित की थी। बयान में कहा गया है कि मामला संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है और जांच सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा की जाएगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने एक बयान में आरोप लगाया कि वायरल ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर शिक्षक द्वारा विद्यार्थी के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां और परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने से संबंधित दावे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसे आया 'डार्लिंग डार्लिंग' का आइडिया? इन अतरंगी डायलॉग्स का भी था ऑप्शन