कौन हैं केजी अरुणराज? EX- IRS अफसर, अब तमिलनाडु की विजय थलापति सरकार में मंत्री
तमिलनाडु में विजय थलापति मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। विजय के साथ ही उनके 9 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें मुख्य रूप से एक्स आईआरएस ऑफिसर के जी अरुणराज का नाम सामने आया, जिन्होंने पिछले एक साल में पार्टी के लिए जमकर काम किया।

तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद विजय थलापति और उनके साथ नौ मंत्रियों ने पद और गरिमा की शपथ ले ली है। विजय के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों में सबसे खास नाम केजी अरुणराज का नजर आया, जो पहले एक डॉक्टर और सिविल सेवक रह चुके हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उन्होंने तिरुचेंगोडु विधानसभा सीट से ऐतिहासिक 28 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है।
केजी अरुण राजू पहले एक डॉक्टर की भूमिका में काम करते रहे। इसके बाद यूपीएससी की परीक्षा पास करके वह भारतीय आयकर विभाग के लिए चुने गए। यहां पर उन्होंने महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार में काम किया। इसके बाद स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। पिछले साल जून में जब टीवीके चुनावी अभियान में जुटी हुई थी, उसी वक्त अरुणराजू को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया। अरुण राजू के अलावा विजय के साथ आठ अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें एन आनंद, केए सेंगोट्टेयन, पी वेंकटरमण, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, टी के प्रभु, एस कीर्तना और आधव अर्जुन का नाम शामिल है।
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही विजय ने सबसे पहले अपनी सरकार की प्राथमिकताएं साझा की। उन्होंने कहा कि आज से नए सामा तीन आदेश पारित किए। इसमें सबसे पहले राज्य में 200 यूनिट बिजली मुफ्त, नशे और महिला सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का आदेश दिया गया। अप
विजय की ऐतिहासिक जीत
इससे पहले अभिनेता से राजनेता बने जोसेफ विजय ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में विजय की पार्टी को 108 सीटें हासिल हुई। बहुमत के लिए पांच दिन चली माथापच्ची के बाद आखिरकार शनिवार को विजय को बहुमत हासिल हो गया। इसके बाद राज्यपाल से मिलकर उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया और रविवार को शपथ ग्रहण समारोह का ऐलान कर दिया। इसके बाद आज तमाम समर्थकों की मौजूदगी में विजय ने तमिलनाडु के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।




साइन इन