PM Modi congratulates Tamil Nadu CM Vijay Thalapathy warns against Congress पीएम मोदी ने एक वादे के साथ तमिलनाडु CM विजय थलापति को दी बधाई, कांग्रेस को लेकर चेताया भी, India News in Hindi - Hindustan
More

पीएम मोदी ने एक वादे के साथ तमिलनाडु CM विजय थलापति को दी बधाई, कांग्रेस को लेकर चेताया भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले विजय को को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि केंद्र सरकार तमिलनाडु और वहां की जनता की भलाई के लिए पूरे दिल से मदद करती रहेगी।

Sun, 10 May 2026 12:05 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
पीएम मोदी ने एक वादे के साथ तमिलनाडु CM विजय थलापति को दी बधाई, कांग्रेस को लेकर चेताया भी

तमिलनाडु में 10 मई से विजय थलापति का राज शुरू हो चुका है। विजय के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें तमिलनाडु का पद भार ग्रहण करने के लिए बधाई दी और साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से पूरी मदद करने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "श्री सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। केंद्र सकार तमिलनाडु सरकार और वहां के लोगों की भलाई के लिए लगातार काम करती रहेगी।"

तमिलनाडु की नई नवेली सरकार को बधाई देने के साथ ही एक दूसरे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस को एक परजीवी पार्टी बताते हुए अन्य विपक्षी पार्टियों को चेताया भी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दशकों तक डीएमके के साथ खड़ी रही, लेकिन हवा बदलते ही उसने पाला भी बदल लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शपथ के बाद एक सीट गंवा देंगे विजय? 1 वोट से हराने वाला DMK प्रत्याशी पहुंचा HC
ये भी पढ़ें:200 यूनिट मुफ्त बिजली, मुख्यमंत्री बनते ही विजय थलापति ने दे दिए दो बड़े आदेश

कांग्रेस को लेकर चेताया

कर्नाटक में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "तमिलनाडु की मौजूद स्थिति को देखिए। वहां पर पिछले पच्चीस से तीस वर्षों तक कांग्रेस और डीएमके के बीच घनिष्ठ संबंध रहे। डीएमके के साथ गठबंधन ने कई बार कांग्रेस को संकटों से उबारा। वास्तव में, 2014 से पहले दस वर्षों तक कांग्रेस का जो शासन चला, वह काफी हद तक डीएमके के समर्थन के कारण ही कायम रहा। लेकिन जैसे ही राजनीतिक हवा ने रुख बदला, कांग्रेस पार्टी ने डीएम के को धोखा दे दिया। सत्ता की लालसा में चूर कांग्रेस ने पहले ही मौके पर डीएमके को छुरा घोंपा। अब कांग्रेस को राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए एक और पार्टी की जरूरत है, जिसके सहारे वह आगे बढ़ सके।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु के 'थलापति' बने विजय, कैबिनेट में शामिल किए गए ‘नौ रत्न’; लिस्ट
ये भी पढ़ें:अब दक्षिण के राज्यों पर BJP की नजर, तमिलनाडु में अपनाएगी बंगाल वाला फॉर्मूला

विजय की ऐतिहासिक शपथ

इससे पहले, अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय ने रविवार सुबह चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुए एक भव्य कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ ही नौ नए मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस दौरान हजारों की संख्या में समर्थक वहां मौजूद थे। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी वहां पर पहुंचे। शपथ के साथ ही विजय तमिलनाडु के नौवें मुख्यमंत्री बन चुके हैं। अपने पहले ही भाषण में उन्होंने साफ कर दिया कि सत्ता का एक ही केंद्र होगा, और वह स्वयं विजय ही होंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतीं। बाद में पार्टी को विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का समर्थन मिला, जिससे उसकी सीटों की संख्या 120 हो गई और उसने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। विजय का शपथ ग्रहण तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव है, क्योंकि लगभग 70 वर्षों में यह पहली बार है कि डीएमके-एआईएडीएमके गठबंधन से बाहर की कोई सरकार राज्य में सत्ता में आई है।