Tamil Nadu Assembly Governor Vishwanath Arlekar will not meet TVK Chief Vijay Thalapathy today तमिलनाडु में विजय थलापति को मिला राजतिलक, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, India News in Hindi - Hindustan
More

तमिलनाडु में विजय थलापति को मिला राजतिलक, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और टीवीके चीफ विजय के बीच बैठक खत्म हो गई है। 4 मई के बाद विजय और राज्यपाल के बीच हुई चौथी बैठक में विजय बहुमत का आंकड़ा लेकर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने उन्हें को सरकार बनाने का न्यौता दिया है। कल सुबह वह मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे।

Sat, 9 May 2026 06:46 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
तमिलनाडु में विजय थलापति को मिला राजतिलक, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Vijay Thalapathy news: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद बहुमत को लेकर बना सस्पेंस लगभग खत्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय से मिलने के बाद उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है। वह कल सुबह 10 बजे वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। पहली बार चुनाव लड़ने वाले विजय पिछले 5 दिनों से बहुमत के फेर में उलझे हुए थे। कांग्रेस के समर्थन के बाद भी वह तमिलनाडु विधानसभा के जादुई आंकड़े (118) से दूर थे। तीन दिन चले बैठकों के दौर के बाद आखिरकार VCK, वाम पंथी पार्टियों और IUML ने टीवीके को समर्थन दिया है। इसके बाद विजय की पार्टी बहुमत के आंकड़े से भी तीन सीट आगे निकलकर 121 पर पहुंच गई है।

इससे पहले शनिवार का दिन भी विजय और उनके सहयोगियों के लिए आसान नहीं रहा। दिन भर वार्ताओं का दौर जारी रहा। इसके बाद शाम करीब 5 बजे के आसपास वीसीके ने अपने पत्ते खोलते हुए टीवीके को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया गया। वीसीके की तरफ से कहा गया कि राज्य को राष्ट्रपति शासन से बचाने के लिए उसने ऐसा किया है। वीसीके से समर्थन पत्र मिलने के तुरंत बाद ही विजय राज्यपाल से मिलने के लिए चल दिए। लेकिन राज्यापाल विश्वनाथ आर्लेकर अपने पहले से तय कार्यक्रम के तहत केरल के लिए निकलने वाले थे। एक समय पर खबरें आई कि राज्यपाल ने विजय के साथ अपनी बैठक को रद्द कर दिया है। हालांकि, बाद में लोकभवन की तरफ से विजय को मिलने का समय दिया गया। इसके बाद टीवीके प्रमुख अपने सहयोगियों के साथ बाकी दलों का समर्थन पत्र लेकर राज्यपाल के पास पहुंचे। बता दें, 4 मई के बाद राज्यपाल के साथ विजय की यह चौथी बैठक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मान गए राज्यपाल! कल सीएम पद की शपथ लेंगे थलापति विजय; ऐसे हासिल किया बहुमत

बता दें, 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 118 सीटों की आवश्यकता होती है। विधानसभा चुनाव 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए थलापति विजय की पार्टी ने 108 सीटें हासिल कीं। चूंकि विजय ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, नियमानुसार उन्हें जल्दी ही एक सीट से इस्तीफा देना होगा। ऐसे में टीवीके के पास केवल 107 सीटें हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु में किसे समर्थन देगी एक सीट वाली भाजपा? आ गया भगवा पार्टी का जवाब

बहुमत से दूर टीवीके लगातार इस फेर में फंसती हुई नजर आ रही थी। सबसे पहले उसका साथ देने के लिए कांग्रेस तैयार हुई। उसके 5 विधायकों के साथ विधायकों की संख्या 112 हो गई लेकिन अभी भी यह बहुमत से दूर थी। इसके बाद सीपीआई के 2, सीपीआईएम के 2, वीसीके के 2 और आईयूएमएल के 2 विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए विजय को तीन दिन लग गए। हालांकि शनिवार शाम 5 बजे इन सभी विधायकों ने समर्थन का ऐलान कर दिया।