Who is Abhijeet Dipke the founder of the Cockroach Janata Party कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके, कैसे AAP से रहा है कनेक्शन, India News in Hindi - Hindustan
More

कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके, कैसे AAP से रहा है कनेक्शन

Who is Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के ऑनलाइन पोस्ट में मजाकिया अंदाज में कहा गया है कि इसका सदस्य बनने के लिए व्यक्ति का 'बेरोजगार, हर वक्त ऑनलाइन रहने वाला, पेशेवर रूप से भड़ास निकालने वाला और आलसी' होना जरूरी है।

Thu, 21 May 2026 09:48 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके, कैसे AAP से रहा है कनेक्शन

कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चाएं लगातार तूल पकड़ रही हैं। इंस्टाग्राम पर CJP के 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। खास बात है कि इस पार्टी का जन्म CJI यानी भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद हुआ है। हालांकि, यह दल भारत निर्वाचन आयोग में रजिस्टर्ड नहीं है। बहरहाल, सीजेआई अपनी टिप्पणी पर सफाई दे चुके हैं और कहा कि इसे मीडिया में गलत तरीके से पेश किया गया। जानते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके कौन हैं।

कौन हैं अभिजीत दीपके

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुणे निवासी अभिजीत दीपके नामक व्यक्ति के ऑनलाइन शुरू की गयी यह पार्टी अपनी वेबसाइट पर खुद को 'युवाओं की, युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए पार्टी' बताती है और इसका नारा 'धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, लोकतांत्रिक, आलसी' है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुणे से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है और बाद में बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए वे अमेरिका चले गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच पार्टी VS पैरासाइट फ्रंट; CJI के विवाद के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी नई जंग

खबरें हैं कि 2020 से 2023 के बीच अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) के सोशल मीडिया और चुनावी कैंपेन के काम से जुड़े हुए थे। साल 2020 में जब AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता था, तब दीपके मीम्स पर आधारित डिजिटल कैंपेनिंग का काम देख रहे थे। हालांकि, वह बाद में राजनीतिक क्षेत्र से अलग हुए और विदेश चले गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला वकीलों को सरकारी पदों पर मिलेगा 30 फीसदी आरक्षण? SC में याचिका

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी

पार्टी के ऑनलाइन पोस्ट में मजाकिया अंदाज में कहा गया है कि इसका सदस्य बनने के लिए व्यक्ति का 'बेरोजगार, हर वक्त ऑनलाइन रहने वाला, पेशेवर रूप से भड़ास निकालने वाला और आलसी' होना जरूरी है। इस हास्य-व्यंग्य के बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने युवाओं की बेरोजगारी, परीक्षा के पेपर लीक विवाद, व्यवस्थागत पारदर्शिता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे गंभीर मुद्दे भी उठाए हैं। पार्टी ने यह भी कहा है कि वह जल्द ही एक जेन Z वर्चुअल सम्मेलन आयोजित करेगी, जहां युवा नीतियों और शासन पर चर्चा करेंगे।

इसके अलावा ऑनलाइन प्रकाशित कॉकरोच जनता पार्टी के घोषणापत्र में मुख्य न्यायाधीश के लिए सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले सभी राजनीतिक पदों पर प्रतिबंध, महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण, मीडिया की स्वतंत्रता और दलबदलू राजनेताओं पर 20 साल के प्रतिबंध की मांग की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपके सामने माथा टेक रहा हूं, याचिका देखिए; CJI ने बुजुर्ग को क्या दिया रिप्लाई

यूजर्स की राय

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे महज मीम पॉलिटिक्स कहा है। जबकि अन्य का कहना है कि यह पहली बार है जब कोई मंच युवाओं से उनकी ही भाषा में उनकी तात्कालिक चिंताओं के बारे में सीधे बात कर रहा है।