west bengal 20 seats with highest voter deletions tmc won 13 पश्चिम बंगाल की 20 सीटों पर कटे सबसे ज्यादा वोट, 13 पर जीत गई TMC, India News in Hindi - Hindustan
More

पश्चिम बंगाल की 20 सीटों पर कटे सबसे ज्यादा वोट, 13 पर जीत गई TMC

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी ने 200 सीटों के साथ रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की है जबकि टीएमसी केवल 8 सीटों पर सिमट गई

Tue, 5 May 2026 09:47 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
पश्चिम बंगाल की 20 सीटों पर कटे सबसे ज्यादा वोट, 13 पर जीत गई TMC

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी ने 207 सीटों के साथ रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की है जबकि टीएमसी केवल 8 सीटों पर सिमट गई। विपक्ष ममता बनर्जी की हार का एक कारण एसआईआर को भी माना रहा है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने भी यही आऱोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जैसे दिल्ली में कई सीटों पर वोट काट कर आप को हराया, वहीं रणनीति पश्चिम बंगाल में भी अपनाई गई। कई सीटों पर एसआईआर का असल भले बी देखा गया हो लेकिन जिन 20 सीटों पर सबसे ज्यादा वोट काटे गए, उनमें से अधिकतर पर टीएमसी ने बाजी मारी है।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर अभियान के बाद मतदाता सूची से करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए थे। तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर राज्य के मतुआ, राजबंशी और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाते हुए उनके नाम हटाने का आरोप लगाया था। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी मुसलमानों के लिए कोई जगह नहीं है।

इस बीच इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल की जिन 20 सीटों पर सबसे ज्यादा वोट काटे गए, उनमें से ज्यादातर सीटें टीएमसी के खाते में ही गई हैं। समसेरगंज में 74775 वोट काटे गए और ये सीट टीएमसी के खाते में गई। इसी तरह लालगोला में 55 हजार से ज्यादा वोट काटे गए थे और इश सीट पर भी टीएमसी ने जीत दर्ज की है। भागाबंगोला और रघुनाथगंज में जहां 45 हजार से ज्यादा वोट काटे गए, वहां भी टीएमसी ने ही बाजी मारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं 3000 वोट से हार गया; ममता बनर्जी की हार को दिल्ली से क्यों जोड़ रहे केजरीवाल

यहां देखिए पूरी लिस्ट

1. तृणमूल कांग्रेस (TMC) - कुल 13 सीटें

इन सीटों पर सबसे अधिक नाम हटाए जाने के बावजूद TMC ने जीत दर्ज की।

समसेरगंज- 74,775 वोट काटे गए, लालगोला- 55,420 भागाबंगोला- 47,493, रघुनाथगंज- 46,100 , मेटियाबुर्ज़- 39,579, सुति- 37,965 , मोथाबारी- 37,255 , गोलपोखर- 31,384 , मालतीपुर: 29,489 , चोपड़ा- 27,898, सुजापुर-26,829, राजारहाट न्यू टाउन-24,132, बशीरहाट उत्तर- 23,900 वोट काटे गए।

2. - बीजेपी ने जीती 6 सीटें

जंगीपुर- 36,581, रतुआ- 35,573, करणदिघी- 31,562, केतुग्राम: 26,780, मानिकचक: 23,726, मोंटेश्वर: 23,423 वोट काटे गए।

3. कांग्रेस के खाते में गई एक सीट

फरक्का में 38,222 वोट काटे गए।

हार के बाद क्या बोलीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार के एक दिन बाद ममता बनर्जी ने मंगलवार को इस्तीफा देने से इनकार कर दिया और आरोप लगाया कि चुनावी नतीजों में हेरफेर की गई है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 293 सीटों में से 207 पर जीत हासिल कर दो-तिहाई बहुमत प्राप्त कर लिया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस को केवल 80 सीटें मिली हैं। हार के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुश्री बनर्जी ने व्यापक अनियमितताओं का दावा किया और कहा कि उनकी पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में वास्तव में नहीं हारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव हारकर भी ममता बनर्जी नहीं दे रहीं इस्तीफा; तो गवर्नर के पास अब क्या विकल्प

ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सोमवार को एक मतगणना केंद्र के भीतर उनके साथ मारपीट की गई। जब उनसे इस्तीफे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट मना करते हुए मतगणना प्रक्रिया में 'पूर्ण हेरफेर' का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "चुनाव में कोई हारता है और कोई जीतता है, हम सभी इसे स्वीकार करते हैं, लेकिन यहाँ हम हारे नहीं हैं। मतगणना में पूरी तरह धांधली हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी की हार की 6 वजहें, कैसे भवानीपुर में BJP ने ढहाया दीदी का किला

बनर्जी ने आरोप लगाया, एजेंटों को जबरन बाहर निकाल दिया गया और फॉर्म 17सी छीन लिया गया। अगर वे ईमानदारी से जीतते, तो मुझे कुछ नहीं कहना था। मैं इस्तीफा क्यों दूँ? आयोग ने सीधे तौर पर भाजपा के इशारे पर काम किया है। उन्होंने दावा किया कि जब वह मतगणना केंद्र में दाखिल हुईं, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और शारीरिक हमला किया गया।

वार्ता से इनपुट