बटोगे तो कटोगे; सुभेंदु अधिकारी के PA के हत्यारोपी का वीडियो वायरल, हिंदुओं की हालात पर जता रहा चिंता
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए की मर्डर मामले में उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए शॉर्पसूटर का पुराना वीडियो वायरल है। इस वीडियो में आरोपी बांग्लादेश के हिंदुओं के हालात पर चिंता जता रहा है।

पुलिपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के पर्सनल सेक्रेटरी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए शार्पसूटर राज सिंह का कथित वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में वह बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के कथित उत्पीड़न की बात करते हुए उत्तर प्रदेश में हिंसा फैलाने की बात कर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बांग्लादेशी हिंदू दीपू चंद्राकर की नृशंस हत्या के समय का बताया जा रहा है। इस वीडियो में राज इसका जिक्र भी करता है। वायरल वीडियो में वह कहता है, "हम संविधान का सम्मान करते हैं इसलिए शांत हैं। लेकिन अगर हमें फिर से सड़कों पर उतने के लिए मजबूर किया या, तो छिपने की कोई जगह नहीं मिलेगी।"
दीपू चंद्र दास की हत्या पर जता रहा चिंता
इस वीडियो में सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेशी हिंदू दीपू चंद्र दास की हत्या के जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करता है। इसके साथ ही वह चेतावनी भी देता है कि अगर दीपू या किसी अन्य बांग्लादेशी हिंदू के साथ कुछ गलत होता है, तो उत्तर प्रदेश के बलिया में भी आक्रामक हिंसा भड़क सकती है। इतना ही नहीं सिंह ने अपने वीडियो में हिंदू एकता की बात करते हुए चर्चित नारा 'बटोगे तो कटोगे' के साथ अपना भाषण खत्म किया।
आपको बता दें, कथित शॉर्पशूटर राज सिंह का यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब सुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या की जांच कर रही एसआईटी ने उसे गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद से दोनों राज्यों में तनाव बढ़ गया है। वर्तमान में राज को पूछताछ के लिए कोलकाता ले जाया गया।पुलिस अधिकारियों ने अभी तक वायरल वीडियो की प्रामाणिकता या उसमें दिए गए बयानों पर अलग से कानूनी कार्रवाई किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
नेताओं के साथ भी तस्वीरें
उत्तर प्रदेश पुलिस सूत्रों के मुताबिक राज सिंह बलिया का निवासी है। सोशल मीडिया पर उसने खुद को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव के रूप में प्रदर्शित किया है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर “मिशन 2026” से जुड़े पोस्ट और राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें मौजूद हैं। सूत्रों ने बताया कि सिंह पहले बलिया के वार्ड नंबर 15 से पार्षद का चुनाव लड़ चुका है और सदर कोतवाली क्षेत्र में एक अंडा विक्रेता से जुड़े फायरिंग मामले में भी उसका नाम सामने आ चुका है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे सामने आने के बाद भाजपा नेता और वर्तमान बंगाल सीएम सुभेंदु अधिकारी के पीए की गोलीमार हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अधिकारी ने शांति बनाए रखने की अपील की थी। वर्तमान में एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है।




साइन इन