New Vande Bharat Express from Punjab Ferozepur near Pak border to Delhi soon Route halts timings पाकिस्तानी बॉर्डर तक जाएगी वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री ने किया दिल्ली टू पंजाब के नए रूट का ऐलान, India News in Hindi - Hindustan
More

पाकिस्तानी बॉर्डर तक जाएगी वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री ने किया दिल्ली टू पंजाब के नए रूट का ऐलान

रेल मंत्री में नई दिल्ली से चलकर पंजाब तक जाने वाली नई वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन पाकिस्तान सीमा के सटे पंजाब के फिरोजपुर तक जाएगी। इसके अलावा रेल मंत्री ने राजपुरा-मोहाली के नए ट्रैक की भी घोषणा की।

Tue, 23 Sep 2025 11:54 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तानी बॉर्डर तक जाएगी वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री ने किया दिल्ली टू पंजाब के नए रूट का ऐलान

Vande Bharat Trains: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को पंजाब के लिए नई वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की है। रेल मंत्री ने बताया है कि नई वंदे भारत ट्रेन पंजाब में पाकिस्तानी सीमा से सटे डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर फिरोजपुर को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से जोड़ेगी। उन्होंने कहा है कि इस ट्रेन का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा।

वंदे भारत ट्रेन का क्या होगा रूट?

हालांकि पंजाब के लिए घोषित इस वंदे भारत ट्रेन के लॉन्च की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन जानकारी के मुताबिक इस प्रस्ताव को अंतरिम से मंजूरी दे दी गई है। अब इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हर दिन सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर छावनी स्टेशन (फिरोजपुर कैंट) से शुरू होगी और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं इसका स्टॉपेज फरीदकोट, बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत में होगा।

लगभग साढ़े छह घंटे का सफर

दिल्ली टू पंजाब के लिए चलने वाली इस ट्रेन को 486 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में 6 घंटे 40 मिनट लगेंगे। दिल्ली से यह ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी से शाम 4 बजे शुरू होगी और पूरी यात्रा में उन्हीं स्टॉप पर रुकेगी और रात 10:35 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब चलेगी वंदे भारत स्लीपर, रेल मंत्री ने बताया; दीवाली पर मिल सकती है खुशखबरी

इस कार्यक्रम में पंजाब से आने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ उन्होंने राजपुरा और एसएएस नगर (मोहाली) के बीच एक रेल लिंक बनाने की भी घोषणा की है। यह रेल लिंक पंजाब के बड़े हिस्से को चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला ट्राइसिटी से सीधे और आसानी से जोड़ने में मदद करेगा।