TVK chief Vijay support was palpable a man traveled 3,000 km to cast his vote won the Tirupattur seat in Tamil Nadu विजय के लिए दीवानगी; 3000 किमी दूर से वोट डालने तमिलनाडु आया शख्स, उसी ने जिताई सीट, India News in Hindi - Hindustan
More

विजय के लिए दीवानगी; 3000 किमी दूर से वोट डालने तमिलनाडु आया शख्स, उसी ने जिताई सीट

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजों में तिरुपत्तूर सीट की चर्चा तेज है। यहां पर टीवीके उम्मीदवार ने डीएमके पार्टी को केवल एक वोट से मात दी है। ऐसे में एक शख्स वायरल हो रहा है, जो कि टीवीके को वोट डालने के लिए ओमान से भारत आया था।

Tue, 5 May 2026 10:13 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
विजय के लिए दीवानगी; 3000 किमी दूर से वोट डालने तमिलनाडु आया शख्स, उसी ने जिताई सीट

TVK chief Vijay: कहावत है कि लोकतंत्र में हर एक वोट अमूल्य होता है। देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के दौरान इस तमिलनाडु की एक सीट पर इस कहावत को चरितार्थ होता देखा गया। तिरूपत्तूर विधानसभा सीट पर विजय की पार्टी तमिला वेत्री कझगम (टीवीके) ने केवल एक वोट से जीत दर्ज की है। स्थानीय स्तर पर इस जीत को 'तिरूपत्तूर का चमत्कार' कहा जा रहा है।

शिवगंगा जिले की तिरुपत्तूर विधानसभा सीट से डीएमके के कद्दावर नेता पेरीकरुप्पन के आर मैदान में थे। उनके सामने नई नवेली पार्टी टीवीके के शीनिवासा सेतुपति उम्मीदवार थे। शुरुआत में तीखे मुकाबले के बाद शीनिवासा ने एक वोट से जीत हासिल की। टीवीके उम्मीदवार को 83,375 वोट मिले, तो दूसरी तरफ उनके विरोधी उम्मीदवार डीएमके सरकार में मंत्री को 83,374 वोट मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल में ढहा लेफ्ट का किला, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी जाएगा? क्या हैं नियम

इस ऐतिहासिक और चमत्कारिक जीत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक शख्स वायरल हो रहा है। पोस्ट के मुताबिक ओमान में काम करने वाले एनआरआई शख्स मणिकंदन सिवानंथन विजय को लेकर अपनी दीवानगी की वजह से ही 3 हजार किलोमीटर की यात्रा करके वोट डालने के लिए आए थे।

दरअसल, मणिकनंदन ने इस जीत के पहले ही विजय के लिए अपने वोट का ऐलान कर दिया था। 16 अप्रैल को किए गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि फ्लाइट बुक हो चुकी है। अब अपने चुनावी क्षेत्र में जा रहे हैं, जहां पर वह विजय की पार्टी टीवीके को वोट देंगे। अब जबकि विजय की पार्टी ने यह सीट एक वोट से जीती है, तो मणिकनंदन वायरल हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:INDIA अलायंस में शामिल होंगे राजनीति के नए स्टार विजय? न्योते पर क्या बोले थरूर

बता दें, अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी ने तमिनलाडु में इतिहास रच दिया है। डीएमके और एआईडीएमके जैसी क्षेत्रीय पार्टियों के वर्चस्व को तोड़ते हुए टीवीके ने पहले ही चुनाव में निर्णायक जीत हासिल की। विजय की पार्टी ने 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में 108 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए 34 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर पर कब्जा जमाया है। भले ही टीवीके अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है, लेकिन पहले ही चुनाव में इस तरह के प्रदर्शन ने तमिलनाडु की राजनीति को पूरी तरह से बदल दिया है।