TVK Vijay Thalapathy to form govt in Tamil Nadu Will be invited to join India Bloc Congress Shashi Tharoor responds INDIA अलायंस में शामिल होंगे राजनीति के नए स्टार विजय? न्योते पर क्या बोले शशि थरूर, India News in Hindi - Hindustan
More

INDIA अलायंस में शामिल होंगे राजनीति के नए स्टार विजय? न्योते पर क्या बोले शशि थरूर

Vijay Thalapathy: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने बंपर जीत हासिल की है। अब उनके इंडिया गठबंधन में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस कहा कि विजय को इंडिया ब्लॉक में शामिल होने का न्योता मिल सकता है।

Tue, 5 May 2026 07:01 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
INDIA अलायंस में शामिल होंगे राजनीति के नए स्टार विजय? न्योते पर क्या बोले शशि थरूर

Vijay Thalapathy: तमिलनाडु की राजनीति में विजय और उनकी पार्टी की धमाकेदार जीत हुई है। पार्टी बहुमत के आंकड़ों से कुछ सीटें कम रह गई है, लेकिन उनकी यह जीत ऐतिहासिक है। ऐसे में टीवीके किसके साथ गठबंधन करेगी इसको लेकर कयास तेज हो गए हैं। अब कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में विजय की पार्टी को समर्थन की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए वहां पर इंडिया गठबंधन की पार्टियां है। गठबंधन पर बात हो सकती है।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए शशि थरूर ने कांग्रेस द्वारा चुनाव के पहले टीवीके के गठबंधन के ऑफर को ठुकराने पर भी बात की। उन्होंने कहा, "अपने वर्षों पुराने सहयोगी (डीएमके) के साथ मजबूती से खड़े रहने में कोई शर्म नहीं है। अब जबकि चुनावी नतीजे आ चुके हैं, तो जब सरकार बनाने पर बात आएगी, तो समर्थन को लेकर बातचीत की जाएगी। अभी तक टीवीके को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में उन्हें समर्थन की जरूरत पड़ेगी। वहां पर इंडिया ब्लॉक की पार्टियां हैं। कांग्रेस को 5 सीटें मिली हैं। आईयूएमएल को दो, सीपीआई को दो। हमारे पास सीटें हैं, जिनके आधार पर बात हो सकती है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में ममता बनर्जी जीतेंगी, लेकिन... नतीजों से पहले थरूर की क्या भविष्यवाणी

विजय कांग्रेस को दे चुके हैं गठबंधन का प्रस्ताव

अभिनेता से नेता बने विजय और उनकी पार्टी ने गठबंधन के लिए पहले ही स्थिति को साफ कर दिया था। उन्होंने डीएमके, एआईडीएमके और भाजपा के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से साफ इनकार कर दिया था। चुनाव से पहले टीवीके ने कांग्रेस पार्टी को गठबंधन करने का ऑफर दिया था, लेकिन कांग्रेस ने नई नवेली टीवीके की जगह पर अपने इंडिया ब्लॉक के साथी डीएमके को चुना। कई एग्जिट पोल्स भी कांग्रेस के इस फैसले को सही बता रहे थे, लेकिन अब असली नतीजों ने स्थिति को और साफ कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजनीति का दबाव बना रहे थे माता-पिता, विजय थालापति ने दोनों पर कर दिया था केस

विजय और टीवीके को मिलेगा इंडिया गठबंधन में शामिल होने का मौका?

पांच राज्यों में चुनावी परिणाम आने के बाद केंद्रीय सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी गठबंधन इंडिया को मजबूती मिलती हुई दिख रही है। हालांकि, इंडिया के पुराने साथी डीएमके और टीएमसी को करारी हार मिली है, लेकिन कुछ नए चेहरे भी सामने आए हैं। शशि थरूर ने इस स्थिति पर बात करते हुए कहा, "केरल की जीत के बाद कांग्रेस को एक नया बूस्ट मिला है। यह हमें पंजाब समेत कई क्षेत्रों में आगे ले जाएगा। हालांकि, बंगाल और असम की जीत के बाद भाजपा का आत्मविश्वास भी बड़ा हुआ है। टीवीके की बात करें तो उन्हें इंडिया गठबंधन का मौका मिल सकता है। उन्हें बाहर नहीं किया जा रहा है। लेकिन अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगा। ऐसा लगता है कि आज का दिन सरकार और विपक्ष दोनों के ही लिए उत्साही रहा है।