TVK Chief Vijay led alliance allots Tamil Nadu only Rajya Sabha seat to Congress second gift in a month राहुल गांधी के इस करीबी पर CM विजय मेहरबान! RS की इकलौती सीट कर दी दान; महीने भर में INC को दूसरा गिफ्ट, India News in Hindi - Hindustan
More

राहुल गांधी के इस करीबी पर CM विजय मेहरबान! RS की इकलौती सीट कर दी दान; महीने भर में INC को दूसरा गिफ्ट

Rajya Sabha Election: कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, AICC पदाधिकारी प्रवीण चक्रवर्ती शुक्रवार या सोमवार को इस सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

Wed, 3 June 2026 06:21 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राहुल गांधी के इस करीबी पर CM विजय मेहरबान! RS की इकलौती सीट कर दी दान; महीने भर में INC को दूसरा गिफ्ट

Rajya Sabha Election: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सत्ताधारी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के चीफ थलापति विजय ने बड़ा दिल दिखाते हुए राज्य में 18 जून को होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए एकमात्र सीट कांग्रेस को आवंटित कर दी है। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस के पास मात्र पांच विधायक ही हैं। बावजूद इसके TVK ने इकलौती सीट उसे दान कर दी है। एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री विजय की तरफ से कांग्रेस को यह दूसरा बड़ा गिफ्ट है। इससे पहले मंत्रिमंडल में भी कांग्रेस के दो विधायकों को जगह दी गई थी।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, AICC पदाधिकारी प्रवीण चक्रवर्ती को इस सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा। वह शुक्रवार या सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। एक बयान में, तमिलनाडु के सत्ताधारी गठबंधन ने घोषणा की है कि तमिलनाडु से खाली हो रही और आगामी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को यह सीट आवंटित की गई है। बता दें कि AIADMK नेता सी. वी. षणमुगम के इस्तीफे के कारण तमिलनाडु में एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TN सीएम ब्लैक एंड व्हाइट सूट में ही क्यों नजर आते हैं?पहली बार विजय ने खोला राज

CM विजय से मिले थे कांग्रेस नेता

इस ऐलान से पहले कांग्रेस तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी गिरीश चोडनकर ने दिन में CM विजय से मुलाकात की थी और उनसे राज्य सभा की ये सीट कांग्रेस को आवंटित करने का अनुरोध किया था, जिसे मुख्यमंत्री विजय ने मान लिया। कांग्रेस नेता ने सीएम को यह समझाया कि इस सीट पर कांग्रेस की जीत से राज्यसभा में उसकी ताकत बढ़ेगी। इस सीट के लिए राज्यसभा चुनाव 18 जून को होना निर्धारित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इधर अन्नामलाई में उलझी भाजपा, उधर DMK का थलापति पर 'विजय ब्रो' वाला हमला

कौन हैं प्रवीण चक्रवर्ती?

प्रवीण चक्रवर्ती कांग्रेस पार्टी के एक प्रमुख नेता, राजनीतिक अर्थशास्त्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। वह फिलहाल कांग्रेस पार्टी के दो महत्वपूर्ण विभागों डेटा एनालिटिक्स विभाग और अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नवंबर 2023 में उन्हें शशि थरूर की जगह AIPC (प्रोफेशनल विंग) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे अन्नामलाई? बैठकें जारी, अमित शाह से मिलने का टाइम मांगा

उनकी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इससे पहले वह एक थिंक टैंक स्कॉलर, एंजल इन्वेस्टर और बैंकर रह चुके हैं। BITS पिलानी से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद प्रवीण चक्रवर्ती ने IBM और Microsoft के साथ काम किया। बाद में उन्होंने Wharton से MBA किया और Wall Street पर काम किया। लोक सेवा की इच्छा ने चक्रवर्ती को 2009 में डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में शामिल होने के लिए प्रेरित किया; पहले उन्होंने 'यूनिक आइडेंटिटी प्रोग्राम' के साथ काम किया और फिर 'प्रधानमंत्री कौशल मिशन' के साथ।

कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार करने में भूमिका

2014 के चुनावों के बाद, वे एक थिंक-टैंक, IDFC Institute में राजनीतिक अर्थव्यवस्था के स्कॉलर बन गए, जहाँ उन्होंने 'पीयर-रिव्यू' वाली पत्रिकाओं में शोध-पत्र और भारत तथा विदेश के प्रमुख प्रकाशनों में लेख प्रकाशित किए। 2017 में, चक्रवर्ती पूरी तरह से राजनेता बन गए, जब तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। वह कांग्रेस के आर्थिक थिंक टैंक के एक प्रमुख सदस्य हैं। उन्होंने 2024 और 2019 के राष्ट्रीय चुनावों के लिए पार्टी का घोषणा-पत्र तैयार करने में सहायता की थी।