top 10 hottest districts in india banda etawah sambhal mainpuri weather update दुनिया के टॉप 10 गर्म जिलों में 8 यूपी के, सऊदी अरब जैसा हाल; बांदा में क्यों इतना तापमान, India News in Hindi - Hindustan
More

दुनिया के टॉप 10 गर्म जिलों में 8 यूपी के, सऊदी अरब जैसा हाल; बांदा में क्यों इतना तापमान

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गर्मी से बुरा हाल है। इटावा, बांदा, संभल समेत पूर्वी, पश्चिम यूपी और बुंदेलखंड समेत ज्यादातर इलाकों में गर्मी 45 डिग्री सेल्सियस के पार ही है। मंगलवार की बात करें तो देश के सबसे ज्यादा गर्मी वाले 10 जिलों में 8 यूपी के रहे हैं तो वहीं 2 जिले छत्तीसगढ़ के हैं।

Wed, 20 May 2026 11:44 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दुनिया के टॉप 10 गर्म जिलों में 8 यूपी के, सऊदी अरब जैसा हाल; बांदा में क्यों इतना तापमान

देश के ज्यादातर हिस्सों में प्रचंड गर्मी का कहर देखा जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि देश के कई हिस्से लगभग 50 डिग्री सेल्सियस पर उबल रहे हैं और दिन में 10 से 11 बजे के बाद ही स्वघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल हो जाता है। आमतौर पर लोग सुबह ही अपने काम निपटा रहे हैं और दोपहर होने से पहले घरों में लौट आते हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गर्मी से बुरा हाल है। इटावा, बांदा, संभल समेत पूर्वी, पश्चिम यूपी और बुंदेलखंड समेत ज्यादातर इलाकों में गर्मी 45 डिग्री सेल्सियस के पार ही है। मंगलवार की बात करें तो देश के सबसे ज्यादा गर्मी वाले 10 जिलों में से 8 यूपी के रहे हैं तो वहीं 2 जिले छत्तीसगढ़ के हैं।

उत्तर प्रदेश के जिन 8 जिलों का नाम गर्मी वाले टॉप 10 स्थानों में शामिल हैं, वे हैं- इटावा, बांदा, औरैया, एटा, प्रयागराज, फतेहपुर, मैनपुरी और संभल शामिल हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के 2 जिलों में बिलासपुर और महासमंद का नाम शामिल है। इनमें 10 जिलों में से 7 ऐसे रहे हैं, जहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी 47 डिग्री रहा है। यह आंकड़ा मंगलवार की दोपहर 2 बजे का है। हालात ऐसे हैं कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के भी निचले इलाकों में लू चल रही है। आम लोगों को प्रशासन ने गर्मी से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है।

बांदा बीते एक महीने में चौथी बार एशिया का सबसे गर्म जिला बना है। मंगलवार को यहां तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा और दुनिया का सबसे अधिक गर्मी वाला क्षेत्र सऊदी अरब का जेद्दाह बना। यहां तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा अराफात में तापमान 48.4 था। इस तरह सऊदी अरब के दो शहरों के बाद सबसे ज्यादा गर्मी बांदा में ही थी। 18 मई को तो बांदा दुनिया का सबसे गर्म स्थान बन गया था। इस प्रचंड गर्मी के चलते उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में प्रशासन अलर्ट है और लोगों को जरूरी काम से ही बाहर निकलने और खूब पानी पीने की सलाह दी जा रही है। बच्चों की छुट्टियां भी कर दी गई हैं ताकि वे गर्मी से प्रभावित न हों।

बांदा में क्यों है इतनी गर्मी, साल दर साल कैसे बढ़ रही

अब सवाल है कि आखिर बांदा में इतनी गर्मी क्यों है। इसका जवाब है कि यह पठारी क्षेत्र है और यहां के पथरीले पठार जल्दी ही गर्म हो जाते हैं और फिर लंबे समय तक गर्म बने रहते हैं। ऐसी स्थिति में गर्मी कभी कम नहीं हो पाती। इस महीने पश्चिम यूपी और अवध के कई इलाकों में अच्छी खासी बारिश हुई थी, लेकिन साउथ यूपी कहे जाने वाले बुंदेलखंड के इलाके अछूते रहे। इसके चलते भी बांदा में गर्मी बनी हुई है। इसके अलावा एक वजह पर्यावरण से जुड़ी भी है। बांदा में अवैध खनन लगातार जारी है। इससे नदियां प्रभावित हुई हैं और ग्रीन कवर भी लगातार कम हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: बांदा में 48.2 डिग्री पारा; स्वघोषित बंद से कर्फ्यू जैसा नजारा
ये भी पढ़ें:देश में सबसे गर्म बांदा में टूटा तपिश का 37 साल का रिकॉर्ड, पारा 48 डिग्री पार