Todays Chanakya Bengal Exit Poll 2026 BJP TMC Seats Winning Election Kiski Banegi Sarkari Todays Chanakya Bengal Exit Poll: बंगाल में भाजपा को 192 सीटें, TMC को 100; सामने आया टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल, India News in Hindi - Hindustan
More

Todays Chanakya Bengal Exit Poll: बंगाल में भाजपा को 192 सीटें, TMC को 100; सामने आया टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल

Todays Chanakya Bengal Exit Poll: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान हुए हैं। इस बार ज्यादातर एग्जिट पोल्स में बंगाल में सरकार बदलने का अनुमान लगाया गया है। जानिए, टुडेज चाणक्य के पोल में भाजपा या टीएमसी, किसकी बन रही सरकार…

Thu, 30 April 2026 07:47 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Todays Chanakya Bengal Exit Poll: बंगाल में भाजपा को 192 सीटें, TMC को 100; सामने आया टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल

Todays Chanakya Bengal Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग हो चुकी है। बीते शाम मतदान खत्म होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में ममता बनर्जी सत्ता से बाहर होती दिख रही हैं। राज्य में पहली बार भाजपा के सरकार बनाने का अनुमान है। अब गुरुवार को टुडेज चाणक्य ने अपना एग्जिट पोल जारी किया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार, बंगाल में भाजपा की बंपर सीटों के साथ सरकार बनने जा रही है। इस बार बंगाल में भाजपा को 192 और टीएमसी को 100 सीटें मिल सकती हैं।

टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा और टीएमसी के बीच दस फीसदी वोटों का अंतर रह सकता है। भाजपा को 48 फीसदी वोट, तो टीएमसी को 38 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 14 फीसदी वोट जा सकते हैं। अगर एग्जिट पोल के अनुमान चुनावी नतीजों में तब्दील होते हैं तो पश्चिम बंगाल में यह पहली बार होगा, जब भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। 2011 से राज्य में ममता बनर्जी की सरकार है, जबकि उससे पहले कई दशकों तक लेफ्ट और कांग्रेस सरकारें रही हैं।

वोट फीसदी का अनुमान

BJP 48% ± 3%

TMC+ 38% ± 3%

अन्य 14% ± 3%

इससे पहले, पांच में से चार एग्जिट पोल्स ने बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। प्रजा पोल एग्जिट पोल में भाजपा को बंपर सीटें दी गई हैं। उसे 178-208, जबकि टीएमसी को 85-110 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा, पी मार्क्यू ने बताया है कि भाजपा को बंगाल में 150-175 सीटें मिल सकती हैं, तृणमूल कांग्रेस को 118-138 सीटें मिलने का अनुमान है।

किस पोल में TMC सरकार?

मैट्रिज के अनुसार, बंगाल में भाजपा की ही सरकार बनेगी। भाजपा को इस बार 146-161 और टीएमसी को 125-140 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, पोल डायरी के अनुसार, बंगाल में भाजपा को 142-171 और टीएमसी को 99-127 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, पीपुल्स पल्स ने दावा किया है कि ममता सरकार लगातार चौथी बार बनने जा रही है। TMC को 177-187 और भाजपा को 85-110 सीटें मिलने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में तमिलनाडु में फिर से DMK सरकार, TVK को कितनी सीटें

मनोबल गिराने को आया एग्जिट पोल: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए भाजपा के निर्देश पर एग्जिट पोल के पूर्वानुमान प्रसारित किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि सत्तारूढ़ पार्टी राज्य चुनावों में 294 विधानसभा सीटों में से 226 से अधिक सीटें जीतेगी। चार मई को होने वाली मतगणना से पहले 'एक्स' पर पोस्ट एक वीडियो संदेश में, बनर्जी ने दावा किया कि टेलीविजन चैनल ''भाजपा कार्यालय से प्रसारित'' चुनावी परिणामों के अनुमानों को प्रसारित कर रहे। उन्होंने आरोप लगाया, ''टेलीविजन पर जो दिखाया जा रहा है, उसे दोपहर एक बजकर आठ मिनट पर भाजपा कार्यालय से प्रसारित किया गया था। इसे प्रसारित करवाने के लिए पैसे दिए गए थे। मेरे पास इसकी पुख्ता जानकारी है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी ने Exit Polls पर खड़े किए सवाल, कहा- 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी TMC