The Congress has parted ways with the DMK to join forces with Vijay how many seats needed for government formation कांग्रेस ने दिया विजय की TVK को समर्थन, पर क्यों सुपरस्टार अब भी नहीं बना पाएंगे सरकार, India News in Hindi - Hindustan
More

कांग्रेस ने दिया विजय की TVK को समर्थन, पर क्यों सुपरस्टार अब भी नहीं बना पाएंगे सरकार

टीवीके नेता विजय ने उन दोनों सीटों पर जीत हासिल की, जहां से उन्होंने चुनाव लड़ा था-चेन्नई की पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, उन्हें इन दोनों सीटों में से किसी एक से इस्तीफा देना होगा।

Wed, 6 May 2026 08:31 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
कांग्रेस ने दिया विजय की TVK को समर्थन, पर क्यों सुपरस्टार अब भी नहीं बना पाएंगे सरकार

तमिलनाडु की राजनीति में एक के बाद एक उलटफेर जारी हैं। अब खबर है कि कांग्रेस ने सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी विजय की TVK यानी तमिलगा वेत्री कषगम को समर्थन दे दिया है। इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक पत्र जारी किया जा सकता है। इसके साथ ही विजय को सरकार बनाने के लिए महज 5 और विधायकों की जरूरत है। खास बात है कि 2021 और 2026 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम के साथ मिलकर लड़ा था।

कांग्रेस समर्थन देने हुई तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि टीवीके का समर्थन करने के लिए प्रस्ताव वर्चुअल मीटिंग के दौरान पास किया गया था। साथ ही कहा जा रहा है कि कांग्रेस कुछ सरकारी बोर्ड्स के अध्यक्ष पद और कैबिनेट में 2 मंत्री पदों की मांग कर सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीठ में छुरा घोंपने वाले, कांग्रेस पर भड़का साथी दल, TVK से बात पर जमकर सुनाया

टीवीके को भेज दी गई है खबर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को पार्टी एक औपचारिक पत्र टीवीके को भेज सकती है। जबकि, समर्थन देने की संदेश टीवीके को भेज दिया गया है। वहीं, इसके बाद कांग्रेस विधायक पनइयुर में विजय से मुलाकात कर सकते हैं। इससे कुछ घंटों पहले ही विजय ने अपने चन्नई स्थित आवास पर टीवीके विधायकों से मुलाकात की थी।

7 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण

खबरें हैं कि 7 मई को तमिलनाडु में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, जिसमें विजय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। साथ ही संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस दौरान कुल 9 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP के ‘पांच ब्रह्मास्त्र’, जिसके दम पर TMC के किले में लगाई सेंध; इनसाइड स्टोरी

अब भी 5 विधायक चाहिए

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं। उसे सरकार बनाने के लिए 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस के पांच विधायक निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस की तरफ से समर्थन मिलने के बाद भी विजय की पार्टी को 5 विधायकों का साथ चाहिए। खबरें हैं कि पार्टी वीसीके, लेफ्ट समेत कई दलों से संपर्क में है।

विजय को छोड़नी होगी एक सीट

टीवीके नेता विजय ने उन दोनों सीटों पर जीत हासिल की, जहां से उन्होंने चुनाव लड़ा था-चेन्नई की पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, उन्हें इन दोनों सीटों में से किसी एक से इस्तीफा देना होगा। टीवीके सूत्रों के मुताबिक, उनके तिरुचिरापल्ली सीट छोड़ने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु में गरदा उड़ाने वाले विजय को कन्याकुमारी ने दिया झटका, नहीं खुला खाता

अगर विजय ऐसा करते हैं, तो पार्टी की कुल सीटों की संख्या एक कम हो कर 107 हो जाएगी। इन आंकड़ों के खेल में एक और बात यह है कि टीवीके द्वारा नियुक्त विधानसभा अध्यक्ष विश्वास प्रस्ताव के दौरान वोट डालने के हकदार नहीं होंगे, और इस तरह पार्टी की प्रभावी मतदान क्षमता 106 रह जाएगी।

इसलिए, टीवीके को अपना बहुमत साबित करने के लिए 12 और विधायकों के समर्थन की ज़रूरत है। द्रमुक गठबंधन में, कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं, दोनों कम्युनिस्ट पार्टियों ने दो-दो सीटें (कुल चार) जीती हैं, जबकि डीएमडीके ने एक सीट, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और वीसीके ने दो-दो सीटें जीती हैं। विजय के बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने की उम्मीद है।