Thanthania Kalibari Temple history PM Modi took blessings of Ma Kali before roadshow थंथनिया कालीबाड़ी पहुंचे PM मोदी; 300 साल पुराना मां काली मंदिर, चढ़ाते हैं मांसाहारी प्रसाद, India News in Hindi - Hindustan
More

थंथनिया कालीबाड़ी पहुंचे PM मोदी; 300 साल पुराना मां काली मंदिर, चढ़ाते हैं मांसाहारी प्रसाद

थंथनिया कालीबाड़ी कोलकाता के सबसे प्राचीन और श्रद्धेय काली मंदिरों में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 1703 में हुई थी, यानी इसका इतिहास 300 साल से भी पुराना है। यह शहर के औपचारिक विकास से भी पहले का है। 

Sun, 26 April 2026 07:08 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
थंथनिया कालीबाड़ी पहुंचे PM मोदी; 300 साल पुराना मां काली मंदिर, चढ़ाते हैं मांसाहारी प्रसाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ कोलकाता में अपना रोड शो शुरू करने से पहले थंथनिया कालीबाड़ी में मां काली का आशीर्वाद लिया। थंथनिया कालीबाड़ी कोलकाता के सबसे प्राचीन और श्रद्धेय काली मंदिरों में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 1703 में हुई थी, यानी इसका इतिहास 300 साल से भी पुराना है। यह शहर के औपचारिक विकास से भी पहले का है। यहां मां काली की पूजा मां सिद्धेश्वरी के रूप में की जाती है और मंदिर की अधिष्ठात्री देवी को जाग्रत माना जाता है। मान्यता है कि रामकृष्ण परमहंस अक्सर इस मंदिर में आते थे और मां सिद्धेश्वरी के लिए भक्ति गीत गाया करते थे। उन्होंने यहां जो वाणी कही थी, उसे मंदिर की दीवारों पर अंकित किया गया है, जैसे कि शंकर के हृदय में मां काली विराजमान हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम किसान सम्मान निधि बढ़ाकर 9 हजार रुपये करेंगे, बंगाल में PM मोदी का ऐलान

यह भारत के उन चुनिंदा काली मंदिरों में से एक है, जहां देवी को मांसाहारी प्रसाद अर्पित किया जाता है। इस परंपरा की शुरुआत भी रामकृष्ण परमहंस ने ही की थी। कहा जाता है कि उन्होंने डाब-चिंगरी (नारियल और झींगा) का भोग लगाकर मां सिद्धेश्वरी से केशव चंद्र सेन के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी। उस दिन के बाद से मंदिर में मांसाहारी प्रसाद चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। जब रामकृष्ण देव श्यामापुकुर में बीमार पड़े थे, तब उनके अनुयायियों ने मां सिद्धेश्वरी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए इसी मंदिर में मांसाहारी प्रसाद अर्पित कर प्रार्थना की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP हर एक गुंडे, बलात्कारी को ढूंढ निकालेगी, बंगाल में TMC पर बरसे PM मोदी

सालभर लगी रहती है भक्तों की भीड़

थंथनिया कालीबाड़ी में सालभर भक्तों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन विशेष अवसरों पर यहां अलग ही माहौल देखने को मिलता है। खासकर काली पूजा और दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाता है। इन दिनों दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं और मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत से पूरा परिसर भक्तिमय हो जाता है। मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह कोलकाता की सांस्कृतिक विरासत का भी एक अहम हिस्सा है। यहां आने वाले श्रद्धालु न केवल पूजा-अर्चना करते हैं, बल्कि इस ऐतिहासिक स्थल की शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव भी करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तोतों ने किया फसल का नुकसान, तो सरकार देगी मुआवजा? हाई कोर्ट ने दिया आदेश