दानिश ने जबरदस्ती अपनी ओर खींचा और चूम लिया, विरोध किया तो... TCS कांड में पीड़िता की आपबीती
टीसीएस कांड को लेकर युवती ने बताया कि उसकी पहली बार मुलाकात मुख्य आरोपी दानिश शेख से जनवरी, 2022 में हुई थी। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। दानिश टीसीएस में काम करने लगा तो उसने नौकरी दिलाने में मदद करने की बात कही। इसके बाद एक बार उसने मुझे जबरदस्ती खींचा और चूम लिया।

टीसीएस के नासिक ब्रांच में आए धर्मांतरण की कोशिश करने और यौन उत्पीड़न के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में कई पीड़िताओं ने संस्था के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। एक पीड़िता ने दावा किया है कि एक बार मुलाकात के समय मुख्य आरोपी दानिश शेख ने उसे जबरदस्ती अपनी ओर खींच लिया था और चूम लिया था। पीड़िता का आरोप है कि जुलाई 2022 में यह घटना हुई थी और जब उसने इसका विरोध किया तो दानिश ने उसे शादी का प्रस्ताव दे दिया। इस पर उसने कोई जवाब नहीं दिया और वहां से बच निकली।
‘इंडिया टुडे’ से बात करते हुए एक युवती ने तीन सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न, डराने धमकाने और जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाने का आरोप लगाया। युवती ने बताया कि उसकी पहली बार मुलाकात मुख्य आरोपी दानिश शेख से जनवरी, 2022 में हुई थी। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। दानिश टीसीएस में काम करने लगा तो उसने नौकरी दिलाने में मदद करने की बात कही। दोनों के बीच काम को लेकर बार-बार मुलाकात होने लगी और फिर दोस्ती गहरी हो गई।
पीड़िता ने कहा, ''एक मुलाकात के दौरान, दानिश ने जबरदस्ती मुझे अपनी ओर खींच लिया और चूम लिया। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने शादी का प्रस्ताव दे दिया। हालांकि, मैं वहां से किसी तरह से बच निकली, लेकिन दानिश के कॉन्टैक्ट बना रहा, क्योंकि नौकरी के मौके का इंतजार कर रही थी।'' इसके बाद टीसीएस नासिक में नौकरी मिली तो दोनों की और बातचीत होने लगी। इस दौरान तौसीफ अख्तर और एचआर मैनेजर निदा खान से भी संपर्क हुआ।
ऑफिस में ही नहीं, बल्कि बाहर भी दानिश, तौसीफ और निदा की मुलाकातें होने लगीं। इस दौरान, धर्म की बात होने लगती। पीड़िता ने कहा, ''दानिश और तौसीफ हिंदू और मुस्लिम धर्मों के बारे में बात करते और अपने धर्म यानी कि इस्लाम को सबसे बेहतर बताने और मुझे समझाने की कोशिश करते। इस्लाम अपनाने के लिए मुझे राजी कर रहे थे।'' पीड़िता ने दावा किया कि दानिश ने हमारे रिश्तो को परिवार में बताने की धमकी दी और फिजिकल होने के लिए भी दबाव बनाने लगा।इसके अलावा, तौसीफ भी युवती को गलत तरीके से बार-बार छूने की कोशिश करता था। धर्म को लेकर गलत और अपमानजनक कमेंट्स किए जाते थे। दोनों ने धमकी दी कि अगर धर्म नहीं बदला तो वह प्राइवेट फोटोज व वीडियोज वायरल कर देंगे।
NCW ने जांच के लिए पैनल बनाया
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने बुधवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की एक BPO यूनिट में कर्मचारियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटनाओं की जांच के लिए एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई है। एक बयान में, आयोग ने कहा कि पैनल 17 अप्रैल को उस जगह का दौरा करेगा, ताकि मौके पर ही जांच की जा सके, घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और अधिकारियों की प्रतिक्रिया का आकलन किया जा सके। बयान में कहा गया, "राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की BPO यूनिट में महिलाओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटनाओं से जुड़ी मीडिया की गंभीर रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है।"




साइन इन