Investigation into Bank Accounts of TCS Nashik Case Accused Begins TCS कांड के आरोपियों के बैंक खातों की जांच शुरू, SIT को अवैध फंडिंग की आशंका, India News in Hindi - Hindustan
More

TCS कांड के आरोपियों के बैंक खातों की जांच शुरू, SIT को अवैध फंडिंग की आशंका

TCS Nashik: जांचकर्ताओं के अनुसार अब तक 'टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)' के सात कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें छह पुरुष और एक महिला है। जांचकर्ताओं के मुताबिक एक अन्य महिला कर्मचारी फरार है।

Wed, 15 April 2026 02:04 PMNisarg Dixit भाषा
share
TCS कांड के आरोपियों के बैंक खातों की जांच शुरू, SIT को अवैध फंडिंग की आशंका

नासिक में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी TCS यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज मामले की जांच जारी है। खबर है कि कुछ महिला कर्मचारियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उन्हें अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पैसे मिले थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विशेष जांच दल (SIT) इस मामले की जांच कर रहा है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों के बैंक खातों की जांच की जा रही है ताकि धन के स्रोत का पता लगाया जा सके। वैसे उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को इस मामले के संबंध में टीसीएस बीपीओ की महिला प्रबंधक (संचालन) की पुलिस हिरासत 15 अप्रैल तक बढ़ा दी।

7 हुए गिरफ्तार

जांचकर्ताओं के अनुसार अब तक 'टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)' के सात कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें छह पुरुष और एक महिला है। जांचकर्ताओं के मुताबिक एक अन्य महिला कर्मचारी फरार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिन्दू युवती का रोजा, अंडरकवर कर्मी की रेकी;TCS में कैसे फूटा धर्मांतरण का भांडा

इस सप्ताह के आरंभ में, पुलिस ने आठ महिला कर्मचारियों की शिकायतों की जांच के लिए एक SIT का गठन किया था। शिकायतकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ सहकर्मियों पर उनका मानसिक और यौन उत्पीड़न करने तथा मानव संसाधन विभाग पर उनकी शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों की पहचान दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और महिला प्रबंधक (संचालन) के रूप में हुई है, जिन्हें इस मामले के सामने आने के बाद में निलंबित कर दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला कर्मचारियों के शोषण के मामले में TCS का ऐक्शन, आरोपियों को किया बर्खास्त

क्या बोली कंपनी

टीसीएस ने रविवार को कहा कि कंपनी ने लंबे समय से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न और जोर-जबरदस्ती को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई है। उसने नासिक कार्यालय में यौन उत्पीड़न में कथित रूप से शामिल कर्मचारियों के निलंबन की पुष्टि की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलेशनशिप ने बिगाड़ा खेल, TCS के 7 कर्मचारी पहुंचे जेल; धर्मांतरण की भी बात

सोमवार को 'टाटा संस' के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने यौन उत्पीड़न को 'बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक' बताया। साथ ही घोषणा की कि टीसीएस की मुख्य परिचालन अधिकारी आरती सुब्रमणियन के नेतृत्व में इस मामले की गहन जांच चल रही है, ताकि तथ्यों का पता लगाया जा सके और इस स्थिति के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की जा सके।