Tamil Nadu CM Vijay Thalapathy TVK issues direct instructions to police regarding women safety तमिलनाडु CM विजय थलापति का ऐक्शन, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस को सीधा निर्देश, India News in Hindi - Hindustan
More

तमिलनाडु CM विजय थलापति का ऐक्शन, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस को सीधा निर्देश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति ने महिला सुरक्षा को लेकर राज्य पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के साथ अपराध के जो भी मामले सामने आते हैं उनका निपटारा तुरंत किया जाए।

Mon, 25 May 2026 03:57 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
तमिलनाडु CM विजय थलापति का ऐक्शन, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस को सीधा निर्देश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय अब ऐक्शन में नजर आ रहे हैं। अभी तक फिल्मी पर्दे पर ऐक्शन लेने वाले विजय अब मुख्यमंत्री के तौर पर सख्त और तत्काल फैसले ले रहे हैं। शपथ लेने के बाद सबसे पहले महिला सुरक्षा के ऊपर कानून बनाने वाले विजय ने हाल ही में पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि महिला और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की एफआईआर तुरंत लिखी जाए इसके अलावा जघन्य अपराधों की स्थिति में तुरंत ही आयोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

बता दें, तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना के बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैला हुआ है। इसी को लेकर चेन्नई में कल उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। इसी बैठक में मुख्यमंत्री विजय ने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में तुरंत जांच करने और जल्दी से जल्दी फैसला करने का आदेश दिया, जिससे भविष्य में ऐसे अपराधों में कमी लाई जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM विजय के चक्कर में तीखी हुई DMK-कांग्रेस की लड़ाई; उदयनिधि के बयान पर विवाद
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु CM बने फिल्मी साथी विजय से मिले कमल हासन, सामने रख दीं 6 मांगें

सीएम विजय के इस आदेश की पुष्टि राज्य सरकार द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज से हुई। इसके अनुसार, मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि यौन अपराधों से जुड़े मामलों को तेजी के साथ निपटाया जाना चाहिए और प्रभावी ढंग से इनका केस चलाया जाना चाहिए। ऐसे मामलों में दोषियों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसे अपराध न हों।" इससे पहले विजय ने कोयंबटूर में यौन अपराध पीड़िता के परिवार से फोन पर बात की और उन्हें तुरंत और हर संभव सहायता और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। बता दें, इस यौन अपराध और हत्या के मामले में अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्रामा कर रहे हैं; कांग्रेस का DMK पर हमला, कहा- CM विजय को नहीं रोक पाए इसलिए…
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु में 10 साल की बच्ची की हत्या पर बवाल, विजय बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे

गौरतलब है कि ऐतिहासिक जीत हासिल करके तमिलनाडु की सत्ता हासिल करने वाले थलापति विजय और उनकी पार्टी तमिलझा वेत्री कड़गम (TVK) राज्य की लचर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। ऐसे में फिल्मी पर्दे पर तत्काल ऐक्शन लेने के लिए अपने फैंस के बीच में मशहूर विजय ने रियल में भी इसी तरह के ऐक्शन का प्रयास किया है। इस बैठक के बाद विजय ने वकीलों को भी निर्देश दिया है कि महिला संबंधित मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाए और मुकदमों को तेजी के साथ निपटाया जाए।