तमिलनाडु में CM विजय का 'Action Show' जारी, शराब दुकानों के बाद पोस्टर-बैनर पर वार, TVK ने जारी किया फरमान
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने पद संभालने के बाद से ही ऐक्शन मोड में हैं। ताबड़तोड़ फैसले रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने दिन की शुरुआत 717 सरकारी शराब दुकानों को बंद करने के आदेश से की, जो स्कूलों, पूजा स्थलों और बस स्टैंडों से 500 मीटर के दायरे में स्थित हैं।

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने पद संभालने के बाद से ही ऐक्शन मोड में हैं। ताबड़तोड़ फैसले रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने दिन की शुरुआत 717 सरकारी शराब दुकानों को बंद करने के आदेश से की, जो स्कूलों, पूजा स्थलों और बस स्टैंडों से 500 मीटर के दायरे में स्थित हैं। दोपहर में विजय ने अपने दल तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जन्मदिन, पारिवारिक समारोह या किसी भी अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, पोस्टर या होर्डिंग न लगाएं, जिससे आम जनता और यातायात को किसी तरह की परेशानी न हो।
टीवीके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि तमिलगा वेत्री कझगम की स्थापना सिर्फ तमिलनाडु के लोगों के कल्याण के उद्देश्य से हुई है। सभी साथियों को याद रखना चाहिए कि हमारे मुख्यमंत्री एक विजयी नेता हैं, जिन्होंने जनता का सर्वसम्मत विश्वास जीता है। उन्होंने हमें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पोस्ट में आगे चेतावनी दी गई कि बैनर, पोस्टर या किसी भी माध्यम से जनता को बाधा पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजनीतिक संस्कृति में बदलाव की उम्मीद
पार्टी की ओर से यह अपील उस राजनीतिक माहौल में स्वागत योग्य कदम मानी जा रही है, जहां सार्वजनिक जगहों को पार्टियों और नेताओं की ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। अक्सर बड़े-बड़े पोस्टर, बैनर और कटआउट शहरों में छाए रहते हैं, जिनमें करोड़ों रुपये करदाताओं का पैसा खर्च होता है।
717 शराब दुकानें होंगी बंद
बता दें कि मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (TASMAC) को 717 शराब दुकानें बंद करने का निर्देश दिया है। इन दुकानों को दो सप्ताह के अंदर बंद करना होगा। TASMAC वर्तमान में राज्य में कुल 4765 शराब दुकानें चलाता है, जिनमें 276 पूजा स्थलों के पास, 186 शैक्षणिक संस्थानों के पास और 255 बस स्टैंडों के पास स्थित हैं।
विश्वास मत का सामना
बता दें कि नई सरकार गुरुवार को विधानसभा में विश्वास मत का सामना करने वाली है। चुनाव में टीवीके ने राज्य की 234 सीटों में से 107 सीटें जीतकर डीएमके और एआईएडीएमके के 62 साल पुराने द्रविड़ वर्चस्व को तोड़ा था। हालांकि, सरकार कांग्रेस, दो वामपंथी दलों और विदुथलाई चिरुथैगल काची के समर्थन पर टिकी है। इन दलों की 11 सीटों के साथ टीवीके बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर सत्ता में आई है।




साइन इन