Vijay Tamil Nadu TVK Day After Cabinet Expansion Two New Ministers Enter Who Are They कैबिनेट विस्तार के अगले दिन हुई विजय के मंत्रिमंडल में दो नए मंत्रियों की एंट्री, कौन हैं दोनों?, India News in Hindi - Hindustan
More

कैबिनेट विस्तार के अगले दिन हुई विजय के मंत्रिमंडल में दो नए मंत्रियों की एंट्री, कौन हैं दोनों?

पापनासम विधानसभा सीट से जीतने वाले शाहजहां और टिंडीवनम क्षेत्र से विजयी हुए वन्नी अरसु ने, लोक भवन में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की मौजूदगी में, पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Fri, 22 May 2026 03:41 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कैबिनेट विस्तार के अगले दिन हुई विजय के मंत्रिमंडल में दो नए मंत्रियों की एंट्री, कौन हैं दोनों?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके और कांग्रेस विधायकों का कैबिनेट विस्तार हुआ था। अब दो नए विधायकों को मंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और वीसीके के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। लोकभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा एएम शाहजहां और वन्नी अरसु को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। राज्य में टीवीके की गठबंधन सरकार चल रही है, जहां उसे 144 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। विजय ने कांग्रेस के दो विधायकों को मंत्री बनाया है, जिसके बाद राज्य में 59 साल बाद कांग्रेस सरकार का हिस्सा बनी है। इस तरह अब गठबंधन के सहयोगियों को दिए गए मंत्रिपद की संख्या बढ़कर चार हो गई।

शाहजहां और वन्नी अरसु दोनों के मंत्रिपद की शपथ लेने के बाद डीएमके नेता ए राजा ने तंज कसा और कहा कि ये दोनों दल साल 2026 के विधानसभा चुनावों तक डीएमके की सहयोगी थीं। कांग्रेस, वीसीके और आईयूएमएल लंबे समय से पिछली डीएमके सरकार का हिस्सा थीं। इस बार विजय की टीवीके द्वारा 108 सीटें जीतने के बाद तीनों ने टीवीके को सपोर्ट करने का फैसला किया। इससे बहुमत हासिल होने में मदद मिली। वहीं, विश्वास मत के दौरान एआईएडीएमके के 25 विधायकों ने भी टीवीके के पक्ष में वोटिंग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय की कैबिनेट में शामिल होगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, VCK भी होगी हिस्सा

कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 35

पापनासम विधानसभा सीट से जीतने वाले शाहजहां और टिंडीवनम क्षेत्र से विजयी हुए वन्नी अरसु ने, लोक भवन में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की मौजूदगी में, पद और गोपनीयता की शपथ ली। विजय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में इन 2 विधायकों के शामिल होने से मंत्रियों की कुल संख्या (मुख्यमंत्री सहित) 35 हो गई है, जो संविधान के तहत अनुमत अधिकतम सीमा है। एएम शाहजहां को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया गया, जबकि वीसीके नेता वन्नी अरसु को सामाजिक न्याय मंत्री बनाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय ने फिर चौंकाया, कांग्रेस का 59 साल का सूखा खत्म कराया; किसे ज्यादा फायदा

क्या बोले वीसीके प्रमुख

शपथ ग्रहण से पहले, वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने कहा कि उनकी पार्टी में ज्यादातर लोगों की राय थी कि वीसीके को कैबिनेट में शामिल किया जाना चाहिए। तमिलनाडु में गठबंधन वाली सरकार बनाने की वकालत करने वाली उनकी पार्टी पहली पार्टी थी। उन्होंने कहा, ''1999 में, जब हम मूपनार के साथ चुनावी राजनीति में शामिल थे, तब हमने सरकार में हिस्सेदारी और कैबिनेट में प्रतिनिधित्व का प्रस्ताव रखा था। यह पहली बार है जब गठबंधन सरकार का मॉडल पेश किया जा रहा है। इसलिए, तमिलगा वेट्री कजगम की ओर से मिले न्योते, और साथ ही पार्टी के लंबे समय के विजन को ध्यान में रखते हुए, पार्टी के ज्यादातर पदाधिकारियों ने यह राय रखी है कि यह फैसला लिया जाना चाहिए।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय सरकार का कैबिनेट विस्तार, पर चर्चे कांग्रेस के ज्यादा; DMK छोड़ने का ईनाम?