Tamil Nadu CM gets Special gift from director Venkat Prabhu what is it विजय को फिल्म डायरेक्टर से मिला खास तोहफा, तमिलनाडु के सीएम पोस्ट से तगड़ा कनेक्शन, India News in Hindi - Hindustan
More

विजय को फिल्म डायरेक्टर से मिला खास तोहफा, तमिलनाडु के सीएम पोस्ट से तगड़ा कनेक्शन

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को एक खास तोहफा दिया है। उन्हें यह तोहफा भी एक बेहद खास शख्स ने दिया है। इस शख्स का नाम है निर्देशक वेंकट प्रभु।

Mon, 18 May 2026 11:27 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, चेन्नई
share
विजय को फिल्म डायरेक्टर से मिला खास तोहफा, तमिलनाडु के सीएम पोस्ट से तगड़ा कनेक्शन

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को एक खास तोहफा दिया है। उन्हें यह तोहफा भी एक बेहद खास शख्स ने दिया है। इस शख्स का नाम है निर्देशक वेंकट प्रभु। यह गिफ्ट है एक नंबर प्लेट, जो गोट फिल्म में विजय के कैरेक्टर की गाड़ी में इस्तेमाल हुई थी। इस नंबर प्लेट का विजय के वर्तमान मुख्यमंत्री पद से तगड़ा कनेक्शन है। एक फिल्म में वेंकट प्रभु ही वह शख्स हैं, जिन्होंने साल 2024 में विजय की फिल्म, गोट (GOAT) को डायरेक्ट किया था। गोट ही वह फिल्म है, जिसमें विजय को एक ऐसे हीरो के रूप में दिखाया था जो राजनीति से लेकर सामाजिक अन्याय की लड़ाई लड़ता है।

सोमवार को वेंकट ने विजय से मुलाकात की। इस दौरान वेंकट ने विजय को वह नंबर प्लेट गिफ्ट की, जो गोट फिल्म उनके कैरेक्टर की गाड़ी पर लगी हुई थी। इस नंबर प्लेट है ‘टीए 07 सीएम 2026’। अब जबकि विजय हकीकत में मुख्यमंत्री बन चुके हैं तो वेंकट ने यह नंबर प्लेट फ्रेम कराकर उन्हें गिफ्ट की है। बता दें कि विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद तमाम लोगों ने कहाकि क्या विजय ने इस जी को मैनिफेस्ट किया था?

कैसी है नंबर प्लेट
काले, भूरे और तांबई रंग के फ्रेम में फिल्म का नंबर प्लेट है। इसे विजय के तमिलागा वेत्रि कज़गम (टीवीके) पार्टी के पीले और लाल रंगों के साथ सेट किया गया है। इसके नीचे विजय, वेंकट के साथ मुट्ठी टकराते नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें फिल्म का नाम भी लिखा हुआ है। वहीं,एक सोने की प्लेट पर लिखा है, ‘वीपी और उनकी टीम का पहला मैनिफेस्टेशन’। सीएम विजय और निर्देशक वेंकट मुस्कुराते हुए इसके साथ पोज कर रहे हैं।

एक्स पर इस फोटो को पोस्ट करते हुए, वेंकट ने लिखा है कि इतिहास बन चुका है। विचारों से विजन तक चलते हुए यह मौका आया है। उन्होंने आगे लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। मैंने उन्हें गोट फिल्म से जुड़ा यह पहला मैनिफेस्टेशन गिफ्ट किया। उन्होंने आगे लिखा है कि यह तो महज शुरुआत है।

बांग्ला एक्टर ने क्या कहा
हाल ही में, बांग्ला अभिनेता टोता रॉय चौधरी ने भी इस बारे में बात की कि कैसे, सालों पहले भी, विजय के आसपास कई लोग जानते थे कि वह एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे। स्ट्रेट अप विद श्री में ‘कठ्ठी’ (2013) की शूटिंग के बारे में बात करते हुए, उन्होंने याद किया कि उन्होंने एक अच्छा शॉट दिया था जिसे देखकर लोग ताली बजा रहे थे। जब विजय के सचिव ने बाद में उन्हें उनके कमरे में बुलाया, तो वह सोचने लगे कि उन्होंने क्या गलत किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत पर भी मंडराया इबोला का खतरा? निगरानी के उपाय; लोगों से क्या अपील
ये भी पढ़ें:तेल को लेकर टेंशन? भारत के पास कितना बचा है स्टॉक, अभी कितने दिन चलेगा काम
ये भी पढ़ें:भारी संकट, एक वक्त का खाना छोड़ दो, अमित शाह ने कहा ऐसा? Fact Check

चौधरी ने बताया कि वह इतने विनम्र थे, उन्होंने मुझे बैठने के लिए कहा और कॉफी के लिए पूछा। कॉफी पीते समय, उन्होंने बात की। उन्होंने पूछा कि मैं कहां से हूं? मेरे बारे में ज्यादा न जान पाने के लिए उन्होंने माफी मांगी। उन्होंने कहाकि मैं क्षेत्रीय फिल्मों में काम करता हूं। फिर उन्होंने कहाकि मुझे आपके साथ काम करना वास्तव में पसंद आया।