Tab Indira Gandhi ne roka tha aur ab Amit Shah slams congress Over Delimitation Process and Bill in Lok Sabha Debate तब इंदिरा गांधी ने रोका था, अब... अमित शाह ने कांग्रेस को बताया परिसीमन का विरोधी, बोले ये क्यों जरूरी, India News in Hindi - Hindustan
More

तब इंदिरा गांधी ने रोका था, अब... अमित शाह ने कांग्रेस को बताया परिसीमन का विरोधी, बोले ये क्यों जरूरी

Amit Shah Lok Sabha Speech: शाह ने परिसीमन की जरूरत पर जोर देते हुए साफ तौर पर कहा कि किसी-किसी संसदीय इलाके में 39 लाख तक वोटर हैं। यह एक सांसद के लिए दुरूह है कि उन्हें संभाल सकें और सभी को खुश रख सकें।

Fri, 17 April 2026 07:10 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
तब इंदिरा गांधी ने रोका था, अब... अमित शाह ने कांग्रेस को बताया परिसीमन का विरोधी, बोले ये क्यों जरूरी

Amit Shah Lok Sabha Speech: लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पर हुई दो दिनों की चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को खूब सुनाया और कहा कि कांग्रेस की वजह से ही 1971 से देश में परिसीमन का काम रुका पड़ा है और आबादी बढ़ने के बावजूद लोकसभा और विधानसभाओं की सीटें नहीं बढ़ाई जा सकी हैं। उन्होंने कहा कि तब इंदिरा गांधी ने परिसीमन पर रोक लगाई थी और अब फिर से जब सरकार परिसीमन का बिल लेकर आई है तो कांग्रेस विरोध कर रही है। शाह ने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए भी और विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस ने हमेशा से परिसीमन का विरोध किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 में परिसीमन लाकर लोकसभा की सीटें 525 से बढ़ाकर 543 कर इसे फ्रीज कर दिया था। उन्होंने बताया कि इंदिरा जी ने इमरजेंसी के समय में कानून लाकर सीटें फ्रीज कर दीं थीं और परिसीमन पर रोक लगा दिया था। तब से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी ने देश को परिसीमन से वंचित रखा है। शाह ने कहा, “आज भी कांग्रेस ही परिसीमन पर रोक चाहती है। आज ये विपक्ष में बैठकर भी परिसीमन पर रोक लगाना चाहते हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश भाई, एक लेवल की बात चल रही है, कहां... लोकसभा में अमित शाह ने कसा तंज

वाजपेयी जी को पहले ही अंदाजा था

शाह ने कहा कि 2001 अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भी फिर से परिसीमन पर 2026 तक रोक लगा दी थी। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी कांग्रेस पार्टी को अच्छे से जानते थे। जिस तरह से कांग्रेस पार्टी आज ये बिल गिराना चाहती है, उसी तरह से 2001 में भी गिराना चाहती थी। इसका अंदाजा वाजपेयी जी को पहले ही था, इसलिए उन्होंने इसे आगे बढ़ा दिया था। उन्होंने कहा कि जो परिसीमन का विरोध कर रहे हैं वे एससी-एसटी सीटों में बढ़ोतरी का भी विरोध कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन साल में घर ही गिन पाए? डिंपल ने आगे बढ़ाया अखिलेश वाला सवाल, शाह को जवाब

अगर, मगर, किंतु, परंतु का उपयोग कर रहे

गृह मंत्री शाह ने लोकसभा में कहा कि 140 करोड़ लोगों के मन कोई भ्रांति नहीं हो, इसलिए जातिवार गणना के साथ जनगणना कराने का निर्णय लिया गया और इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि इंडी' गठबंधन के सदस्यों ने अगर, मगर, किंतु, परंतु का उपयोग करके महिला आरक्षण का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विधेयक के क्रियान्वयन के तरीके का नहीं, महिला आरक्षण का विरोध कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी की पहले की गारंटी का क्या हुआ? महिला आरक्षण-परिसीमन पर डिंपल का तीखा प्रहार

127 सीटों पर 20 लाख से ज्यादा वोटर

शाह ने परिसीमन की जरूरत पर जोर देते हुए साफ तौर पर कहा कि किसी-किसी संसदीय इलाके में 39 लाख तक वोटर हैं। यह एक सांसद के लिए दुरूह है कि उन्हें संभाल सकें और सभी को खुश रख सकें। उन्होंने कहा कि देश भर में 127 संसदीय सीटों पर 20 लाख से ज्यादा वोटर हैं। उन्होंने सदन से अपील की कि विश्वास दिलाता हूं कि डीलिमिटेशन के लिए हमें सहयोग कर दें, हम पर भरोसा करें, डीलिमिटेशन करने दें तो वोट का मूल्य समान हो जाएगा।