Suvendu Delivers on Amit Shah Promise Mamata Banerjee Fails to Secure Even 50 Votes Booths शुभेंदु ने पूरा किया अमित शाह का वादा, कई बूथों पर 50 वोट भी नहीं जुटा पाईं ममता बनर्जी, India News in Hindi - Hindustan
More

शुभेंदु ने पूरा किया अमित शाह का वादा, कई बूथों पर 50 वोट भी नहीं जुटा पाईं ममता बनर्जी

भवानीपुर चुनाव नतीजों में शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,000 से अधिक वोटों से हरा दिया है। ममता बनर्जी अपने ही कालीघाट वाले वार्ड नंबर 73 में भी सुवेंदु से बुरी तरह पिछड़ गईं। जानें बूथ-वार समीकरण।

Thu, 21 May 2026 02:41 PMAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, भवानीपुर
share
शुभेंदु ने पूरा किया अमित शाह का वादा, कई बूथों पर 50 वोट भी नहीं जुटा पाईं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उन्हीं के गढ़ में 15 हजार से अधिक वोटों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का वह आह्वान भी सच कर दिखाया, जिसमें उन्होंने 'ममता को उनके घर में हराने' की बात कही थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ममता बनर्जी अपने ही वार्ड में भी शुभेंदु अधिकारी से बुरी तरह पिछड़ गईं।

कालीघाट वाले वार्ड नंबर 73 में भी सुवेंदु का जलवा

चुनाव आयोग ने 4 मई को आए नतीजों के बाद अब बूथ-वार आंकड़े जारी किए हैं। इनके मुताबिक, मौजूदा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में एकतरफा जीत दर्ज की। उन्होंने 267 में से 207 बूथों पर बढ़त बनाई। दिलचस्प बात यह है कि वार्ड नंबर 73, जहां ममता बनर्जी का कालीघाट स्थित आवास है वहां भी शुभेंदु ने उन्हें मात दी। इस वार्ड में सुवेंदु अधिकारी ने 63 फीसदी वोट शेयर के साथ 8,932 वोट हासिल किए, जबकि ममता बनर्जी 30 फीसदी वोट शेयर और महज 4,284 वोटों पर सिमट कर रह गईं।

अमित शाह का 'मिशन' ऐसे हुआ पूरा

बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया था। उन्होंने कहा था, "मैंने शुभेंदु अधिकारी से कहा है कि ममता को उनके घर में जाकर हराना है।" शुभेंदु कांथी के रहने वाले हैं, जो ममता के कालीघाट आवास से करीब 150 किलोमीटर दूर है। दक्षिण कोलकाता की इस सीट पर शुभेंदु का न तो कोई पुराना राजनीतिक आधार था और न ही कोई सांगठनिक पकड़। इसके बावजूद उन्होंने ममता के ही वार्ड में उनसे दोगुने से ज्यादा वोट हासिल कर दिखाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपने ही बूथ पर हारीं ममता, 51 वोट; ECI ने बताया मुस्लिम वार्ड में शुभेंदु का हाल

कई बूथों पर 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाईं ममता

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी की जीत का अंतर इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि कई बूथों पर ममता बनर्जी 50 वोट भी नहीं जुटा सकीं। भवानीपुर के हर बूथ पर करीब 400 से 700 वोटर थे, इसके बावजूद ममता का बूथ-वार प्रदर्शन कुछ इस तरह रहा:

  • बूथ नंबर 249: 28 वोट
  • बूथ नंबर 176: 29 वोट
  • बूथ नंबर 263: 30 वोट
  • बूथ नंबर 105: 31 वोट
  • बूथ नंबर 77 और 242: 40-40 वोट
  • बूथ नंबर 14 और 16: क्रमशः 43 और 42 वोट

इनके अलावा बूथ नंबर 20, 24, 89, 149 और 158 पर भी उन्हें 41 से 46 के बीच ही वोट मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता के विधायक पर पुलिस ने एक ही दिन में ठोक दीं 6 FIR! हरकत में आया हाईकोर्ट

2021 के मुकाबले पूरी तरह पलट गई बाजी

याद दिला दें कि साल 2021 में जब शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को अपने मजबूत गढ़ नंदीग्राम में हराया था, तब ममता ने भवानीपुर उपचुनाव में सभी सातों वार्ड जीतकर वापसी की थी। लेकिन इस बार भवानीपुर में ममता बनर्जी अपनी साख नहीं बचा पाईं। अंतिम नतीजों में सुवेंदु अधिकारी को कुल 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी 58,812 वोटों तक ही सीमित रह गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिकन नेक, वंदे मातरम... ममता से अलग शुभेंदु की राह, 12 दिनों में 11 बड़े फैसले