शुभेंदु अधिकारी के अलावा बंगाल के ये 5 नेता भी रहे गेमचेंजर, सत्ता पलट कर ही लिया दम
यदि शुभेंदु अधिकारी बीते कई सालों से लगातार भाजपा का बंगाल में चेहरा हैं तो वहीं कई नेता जमीनी स्तर पर काम करते रहे हैं। इन नेताओं में सुकांत मजूमदार, दिलीप घोष और समिक भट्टाचार्य शामिल हैं। इसके अलावा रूपा गांगुली और अग्निमित्रा पॉल भी चर्चित महिला नेता हैं।

नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों ही सीटों से जीतने वाले शुभेंदु अधिकारी चर्चा में हैं। अब तक यह जानकारी आ चुकी है कि 9 अक्तूबर को भाजपा की बंगाल में पहली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस बीच नए सीएम को लेकर भी कयास लग रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी का नाम पहले नंबर पर चल रहा है। इसके अलावा भी कुछ नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है कि यदि शुभेंदु अधिकारी बीते कई सालों से लगातार भाजपा का बंगाल में चेहरा हैं तो वहीं कई नेता जमीनी स्तर पर काम करते रहे हैं। इन नेताओं में सुकांत मजूमदार, दिलीप घोष और समिक भट्टाचार्य शामिल हैं।
ऐसा इसलिए कि तीनों ही नेता संगठन से जुड़े रहे हैं और जमीनी स्तर पर गहरी पकड़ रखते हैं। दिलीप घोष को भी उनके आक्रामक तेवरों के लिए जाना जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव हों या फिर 2021 के विधानसभा चुनाव रहे हों, दिलीप दा की दोनों में ही सक्रिय भूमिका थी। इस चुनाव से कुछ महीने पहले तक वह थोड़े अनमने बताए जा रहे थे, लेकिन होम मिनिस्टर अमित शाह ने उनसे खुद बात की और काम पर लगाया। दिलीप घोष खुद तो खड़गपुर सदर जैसी अहम सीट से जीते ही हैं। उनके आसपास की सीटों पर भी माहौल बनाने में मदद मिली।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी भाजपा के मजबूत नेताओं में से एक हैं। फिलहाल वह केंद्र में मंत्री हैं और बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस चुनाव में वह भी काफी ऐक्टिव थे। इसके अलावा समिक भट्टाचार्य की बात करें तो वह विवादों से दूर रहते हुए पार्टी का नेतृत्व करने में माहिर हैं। वह प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी यह खासियत मानी जाती है कि कार्यकर्ताओं से अच्छा कनेक्ट है और मृदुभाषी हैं। यही नहीं जीत के नतीजों के बात जब कुछ इलाकों से टीएमसी दफ्तर में तोड़फोड़ की खबरें आईं तो उन्होंने इस पर खेद जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के लोग इसमें शामिल होंगे तो उन्हें बाहर किया जाएगा।
रूपा गांगुली और अग्निमित्रा पॉल के नाम भी चर्चा में
इस बीच एक महिला नेता की भी खूब चर्चा है। वह रूपा गांगुली हैं। पूर्व में राज्यसभा सांसद रहीं ऐक्टर रूपा गांगुली इस बार सोनारपुर दक्षिण सीट से उतरी थीं। उन्होंने 37 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। उनका नाम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि किसी महिला नेता को कमान देने पर बात हुई तो उन्हें भी महत्व मिल सकता है। इसके अलावा एक महिला नेता अग्निमित्रा पॉल भी हैं। उन्हें भी सीएम पद की रेस में माना जा रहा है।




साइन इन