Kharagpur Sadar election result 2026 live Dilip Ghosh vs Pradip Sarkar vidhan sabha chunav parinam Kharagpur Sadar election result 2026: खड़गपुर सदर में BJP का जलवा, दिलीप घोष ने टीएमसी के प्रदीप सरकार को हराया, India News in Hindi - Hindustan
More

Kharagpur Sadar election result 2026: खड़गपुर सदर में BJP का जलवा, दिलीप घोष ने टीएमसी के प्रदीप सरकार को हराया

Kharagpur Sadar election result 2026: पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम आ गए हैं। यहां पर भाजपा के दिलीप घोष ने टीएमसी के प्रदीप सरकार को करारी शिकस्त दी है। घोष को 89,885 वोट मिले हैं।

Mon, 4 May 2026 09:48 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
Kharagpur Sadar election result 2026: खड़गपुर सदर में BJP का जलवा, दिलीप घोष ने टीएमसी के प्रदीप सरकार को हराया

पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक खड़गपुर सदर पर चुनावी नतीजे आ चुे हैं। बंगाल में कुछ समय पहले तक भाजपा से दूर नजर आ रहे दिलीप घोष ने यहां पर पार्टी को बंपर जीत दिलाई है। घोष ने 20 राउंड की मतगणना में 89,885 वोट हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस के प्रदीप सरकार रहे, जिन्हें 59,379 वोट मिले हैं। इस तरीके से घोष ने 30,506 वोटों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर तीसरे नंबर पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के मधुसूधन राय रहे, जिन्हें 5,451 वोट मिले।

Kharagpur Sadar election result 2026: खड़गपुर में दिलीप घोष ने फहराया भगवा

9:20PM: पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर सीट पर एक बार फिर से भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां से भाजपा के दिलीप घोष ने टीएमसी प्रदीप सरकार को 30,506 वोटों से हराया है। दिलीप घोष को कुल 89885 वोट मिले हैं।

8:00PM: पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर से भाजपा के दिलीप घोष 29 हजार वोटों से आगे हैं। 18 राउंड की काउंटिंग के बाद घोष को 84,784 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर टीएमसी के प्रदीप सरकार हैं, जिन्हें अब तक 55,178 वोट मिले हैं।

7:00PM: पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर से भाजपा के दिलीप घोष लगभग 25 हजार वोटों से आगे हैं। 15 राउंड की काउंटिंग के बाद घोष को 74,780 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर टीएमसी के प्रदीप सरकार हैं, जिन्हें अब तक 49,798 वोट मिले हैं।

5:25PM: खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दिलीप घोष 16 हजार से ज्यादा वोटों से आगे। टीएमसी के प्रदीप सरकार दूसरे नंबर पर

4:45PM: पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष लगातार आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दिलीप घोष इस वक्त 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। 9 राउंड की काउंटिंग में उन्हें 43,777 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर टीएमसी के प्रदीप सरकार हैं, जिन्हें अब तक 33 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।

4:15PM:पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट पर भाजपा और टीएमसी के बीच टाइट मुकाबला चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की दिलीप घोष 2694 वोटों की बढ़त के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। उन्हें अभी तक 30176 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर टीएमसी के प्रदीप सरकार हैं, जिन्हें अब तक 27 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।

2:15PM पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर सीट से भाजपा के दिलीप घोष मजबूती के साथ आगे बढ़ते जा रहे हैं। पांच राउंड की काउंटिंग के बाद घोष को 26,907 वोट मिले हैं। दूसरी तरफ टीएमसी के प्रदीप सरकार को अभी तक केवल 12,712 वोट मिले हैं।

01:05PM: पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर में भाजपा नेता दिलीप घोष एक बार फिर से भगवा परचम लहराने में लगे हुए हैं। तीन चरण के मतगणना के बाद दिलीप घोष 9 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। अभी घोष को 16 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। दूसरे नंबर पर टीएमसी के प्रदीप सरकार दूसरे नंबर पर हैं।

12:35PM: पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर से भाजपा के दिलीप घोष लगातार अपनी बढ़त को बनाए हुए हैं। दो चरण की मतगणना के बाद घोष को 11 हजार से ज्यादा वोट मिला है। वह 6 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

11:20 AM: भाजपा नेता दिलीप घोष 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे। अभी तक 6339 वोट मिले। टीएमसी के प्रदीप सरकार 3073 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर

10: 25 AM: पश्चिम बंगाल की खड़गपुर विधानसभा सीट से लगातार आगे चल रहे दिलीप घोष, टीएमसी के प्रदीप सरकार दूसरे नंबर पर

9:30 AM: पश्चिम बंगाल की खड़गपुर विधानसभा सीट पर पहला रुझान सामने आ गया है। भाजपा के दिलीप घोष यहां से आगे चल रहे हैं।

9:00 AM: पश्चिम बंगाल की ज्यादातर सीटों पर आए रुझान, खड़गपुर सदर के शुरुआती रुझानों का इंतजार जारी

8: 20AM: बंगाल में समेत पांचों राज्यों में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो चुकी है। जल्दी ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

8:00 AM: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में मतगणना शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग के मुताबिक आने वाले कुछ समय में शुरुआती रुझान सामने आना शुरू हो जाएंगे।

7:55 AM: पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 23 अप्रैल को हुए पहले चरण मं करीब 93.19 फीसदी वोटर्स ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण में 91.66 फीसदी मतदान हुआ है।

7:25 AM: चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 8 बजे से पश्चिम बंगाल की सभी सीटों पर मतगणना शुरू हो जाएगी। उसके कुछ देर बाद ही रुझान सामने आने लगेंगे।

आईआईटी खड़गपुर के लिए प्रसिद्ध यह क्षेत्र बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के अंतर्गत आता है। जनरल के लिए आरक्षित इस सीट पर 23 अप्रैल को ही मतदान हो चुका था। इस बार यहां पर भाजपा की तरफ से कद्दावर नेता दिलीप घोष चुनाव लड़ रहे थे। दूसरी तरफ टीएमसी से प्रदीप सरकार मैदान में हैं, जबकि सीपीएम के लिए मधुसूधन राय चुनाव लड़ रहे थे।

खड़गपुर सदर लगभग चार दशकों तक कांग्रेस का गढ़ रही है। भाजपा की तरफ से दिलीप घोष 2016 विधानसभा चुनाव में यहां से जीत दर्ज कर कांग्रेस के गढ़ को ढ़हा दिया था। बाद में 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में टीएमसी के प्रदीप सरकार ने जीत दर्ज की थी। 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के हिरेन चटर्जी ने एक बार फिर से यह सीट भाजपा के खाते में डाल दी।