PM Modi to Meet 91 New Employees in Noida and Greater Noida on June 19 under Employment Scheme नोएडा-ग्रेनो की कंपनियों में पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारी प्रधानमंत्री से मिलेंगे, India News in Hindi - Hindustan
More

नोएडा-ग्रेनो की कंपनियों में पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारी प्रधानमंत्री से मिलेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून को दिल्ली के विज्ञान भवन में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 91 नए कर्मचारियों से मिलेंगे। यह कार्यक्रम 'विकसित भारत रोजगार योजना' के तहत होगा। पिछले साल अगस्त से अब तक इन क्षेत्रों में कर्मचारियों की संख्या लगभग 1.90 लाख है। कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट भी किया जाएगा।

Tue, 16 June 2026 05:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा-ग्रेनो की कंपनियों में पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारी प्रधानमंत्री से मिलेंगे

नोएडा, सौम्य मिश्र। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कंपनियों में पहली बार नौकरी पाने वाले 91 कर्मचारियों से 19 जून को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात करेंगे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत होगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पहली बार नौकरी पाने वाले लोगों की संख्या लगभग 1.90 लाख है। इन लोगों को बीते साल अगस्त से लेकर अभी तक यहां की कंपनियों में नियुक्ति मिली है। सेक्टर 24 स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में इस बारे में मंगलवार को जानकारी साझा की गई। इसमें नोएडा से क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे और ग्रेटर नोएडा के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम वैभव सिंह मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा-ग्रेनो की कंपनियों में पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारी प्रधानमंत्री से मिलेंगे

अधिकारियों ने बताया कि 19 जून को विज्ञान भवन में नोएडा से 12 कंपनियों के प्रतिनिधि और 50 कर्मचारी जाएंगे। वहीं, सेक्टर 62 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) में कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट होगा। इसके जरिए दिल्ली से विज्ञान भवन से 250 कर्मचारी और 51 कंपनियों के प्रतिनिधि जुड़ेंगे। यहां पर मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा मौजूद रहेंगे।दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा से विज्ञान भवन में 41 कर्मचारी और कंपनियों के 11 प्रतिनिधि पहुंचेंगे। लाइव टेलिकास्ट कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडीटोरियम में होगा। यहां पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह और विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक धीरेंद्र सिंह और तेजपाल नागर उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर 70 कंपनियों के प्रतिनिधि और 350 कर्मचारी मौजूद रहेंगे। दोनों ही स्थानों पर लाइव टेलिकास्ट शाम 5.24 बजे शुरू होगा और 6.03 बजे समाप्त होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोजगार से विकसित भारत नाम विशेष कार्यक्रम 19 जून को