Employment Initiative for Developed India to be Held on June 19 रोजगार से विकसित भारत नाम विशेष कार्यक्रम 19 जून को, Faridabad Hindi News - Hindustan
More

रोजगार से विकसित भारत नाम विशेष कार्यक्रम 19 जून को

फरीदाबाद में 19 जून को रोजगार से विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के साथ देश भर में 200 स्थानों पर होगा। फरीदाबाद में दो अलग-अलग स्थलों पर आयोजन होगा, जिसमें रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को रोजगार पत्र वितरित किए जाएंगे।

Tue, 16 June 2026 03:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
रोजगार से विकसित भारत नाम विशेष कार्यक्रम 19 जून को

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) एवं श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 19 जून को रोजगार से विकसित भारत नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित होने के साथ-साथ देशभर में क्षेत्रीय स्तर पर लगभग 200 स्थानों पर समानांतर रूप से आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी

जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि फरीदाबाद क्षेत्रीय कार्यालय, ईपीएफओ द्वारा भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन 19 जून को शाम पांच बजे से सात बजे तक दो अलग-अलग स्थलों पर किया जा रहा है। पहला कार्यक्रम सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इस स्थल के प्रभारी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम (आरपीएफसी-1) रविंदर बबरा होंगे। दूसरा कार्यक्रम सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस स्थल के प्रभारी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय (आरपीएफसी-2) डॉ. सुधीर कुमार जायसवाल होंगे।

प्रधानमंत्री रोजगार योजना

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य रोजगार सृजन को बढ़ावा देना तथा नए रोजगार प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को योजना से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान नियोक्ताओं, कर्मचारियों, नव-नियोजित युवाओं, उद्योग संगठनों, व्यापारिक निकायों, जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही योजना के पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें रोजगार पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।