Hindi NewsNational NewsMinister Sanjay Seth Honors Philanthropists for Social Contributions in Ranchi
रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने संजय सर्राफ को सम्मानित किया
रांची में सांसद संजय सेठ ने समाजसेवियों को सम्मानित किया। भुवालका हाउस में आयोजित समारोह में व्यवसायी संजय सर्राफ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए अंगवस्त्र और स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए। सेठ ने समाज में नि:स्वार्थ सेवा करने वाले लोगों के योगदान की प्रशंसा की। कार्यक्रम में कई अन्य नेता भी मौजूद थे।
Tue, 16 June 2026 09:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची

रांची। सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिष्ठित समाजसेवी हस्तियों को सम्मानित किया। कांके रोड स्थित भुवालका हाउस में आयोजित समारोह में समाजसेवी एवं व्यवसायी संजय सर्राफ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया। सेठ ने संजय सर्राफ को अंगवस्त्र एवं शॉल ओढ़ाकर, स्मृति-चिन्ह तथा विशेष पुस्तिका भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे समाजसेवियों के योगदान की प्रशंसा की। वर्तमान में सर्राफ झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन में प्रांतीय संयुक्त महामंत्री, विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग समेत कई संगठनों में सक्रिय हैं।
कार्यक्रम में सांसद अजय मारू, पार्षद नकुल तिर्की, भगवती भुवालका, मुकेश काबरा, कैलाश सिंघानिया समेत कई लोग उपस्थित थे।
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन