रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रबुद्ध नागरिक को किया सम्मानित
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रबुद्ध नागरिक को किया सम्मानित फोटो - प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित करते केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सोनाहातू

सोनाहातू/राहे, हिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में मंगलवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने सोनाहातू और राहे प्रखंड में प्रबुद्ध नागरिकों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान समाजसेवा और सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला गया। सांसद संजय सेठ ने कहा कि समाजसेवा और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है।
मौके पर रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष धीरज महतो विनय, दिलेश्वर कोईरी, खगेश महतो, मेघनाथ महतो, गंगाधर साव, उमेश महतो, नागेश्वर महतो, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन