सम्मेलन में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
नूंह में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव की चर्चा की। शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास में अनेकों कार्य हुए हैं।

नूंह, सरसमल। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय नूंह में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद और भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। जान मोहम्मद ने कहा कि पिछले वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। आयुष्मान भारत योजना से जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है, जबकि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने समाज की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की हैं। स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं।




साइन इन