Sharad Pawar too might merge with the Congress alongside Mamata Banerjee speculations ममता बनर्जी के साथ शरद पवार भी कर सकते हैं कांग्रेस में विलय, कहां तक पहुंची बात, India News in Hindi - Hindustan
More

ममता बनर्जी के साथ शरद पवार भी कर सकते हैं कांग्रेस में विलय, कहां तक पहुंची बात

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को लेकर अटकलें थीं कि कांग्रेस में विलय हो सकता है। अब कहा यह भी जा रहा है कि शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी कांग्रेस में दोबारा शामिल हो सकती है। आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

Fri, 12 June 2026 01:26 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
ममता बनर्जी के साथ शरद पवार भी कर सकते हैं कांग्रेस में विलय, कहां तक पहुंची बात

तृणमूल कांग्रेस के कांग्रेस में विलय की अटकलों को पार्टी के दिग्गज नेता केसी वेणुगोपाल ने हाल ही में खारिज किया है। इसी बीच अब चर्चाएं शुरू हो गईं हैं कि वरिष्ठ नेता शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रपादी कांग्रेस पार्टी भी कांग्रेस में विलय का मन बना रही है। हालांकि, इसे लेकर उनकी तरफ से स्थिति साफ नहीं की गई है। खास बात है कि TMC और NCP दोनों ही पूर्व में कांग्रेस से अलग होकर स्थापित हुए थे।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले के बयान ने नई अटकलों को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा है कि दलों की कांग्रेस के साथ आने की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। बहरहाल, इसकी पुष्टि किया जाना संबंधित दलों की तरफ से बाकी है। दिल्ली में हुई ममता बनर्जी और सांसद सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद कहा जाने लगा था कि टीएमसी दोबारा कांग्रेस में शामिल हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सयानी निकली सायोनी; जिनके काबा-मदीना से ममता बर्बाद हुईं, वो घोष भी चड्ढा हो गईं

क्या बोले पटोले

पटोले ने कहा, 'एनसीपी का पहले ही प्रस्ताव था। सभी को यह लगता है कि भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने काम, संविधान को खत्म करने का काम और देश को बेचने का काम जो शुरू किया है। तो देश को बचना चाहिए और देश कांग्रेस के साथ बच सकता है। ये जो भूमिका है अब राज्यों की पार्टियों के समझ में आ गया है। इसलिए ममता बनर्जी हों शरद पवार हों और कई जो सेक्युलर राजनीति करने वाले पक्ष हैं, उनको लगता है कि कांग्रेस के साथ आना चाहिए और वो प्रक्रिया अब शुरू हो गई है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सायोनी घोष ने कहा ममता बनर्जी को बाय-बाय, यूसुफ पठान ने भी छोड़ा; पूरी लिस्ट

संजय राउत ने की शरद पवार से अपील

गुरुवार को शिवसेना (UBT) राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि पवार को छोटे दलों का कांग्रेस में विलय कराने की पहल करनी चाहिए, जो इस सबसे पुरानी पार्टी से अलग होकर बने थे। राउत ने कहा कि कई ऐसे नेता हैं जो कांग्रेस और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों का हिस्सा रहे हैं और वे अब भी उसी विचारधारा का अनुसरण करते हैं। राज्यसभा सदस्य ने कहा, 'अगर यह (कांग्रेसी) विचारधारा एकजुट हो जाती है, तो ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। पवार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए।'

बुधवार को राउत ने सुझाव दिया था कि तृणमूल कांग्रेस और राकांपा (शप) जैसी पार्टियां, जो अपने नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के बाद बनी थीं, उन्हें कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए, ताकि भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विकल्प तैयार किया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदिरा गांधी का 2-2 बार हुआ था ममता जैसा हाल, कांग्रेस के इतिहास से सीखेंगी?

TMC से विलय की अटकलों को नकारा

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनकी पार्टी में टीएमसी के विलय के दावे वाली खबरों को अफवाह और निराधार करार दिया। उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ अफवाह है। हमारे संचार मामलों के प्रभारी (जयराम रमेश) ने बुधवार को स्पष्ट किया था कि विलय की बात निराधार है। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से नियमित बातचीत की। यह एक तरह से 'इंडिया' गठबंधन से जुड़ी चर्चा का विस्तार था क्योंकि हर कोई इस गठबंधन को मजबूत करना चाहता है।'