Saayoni Ghosh bids adieu to Mamata Banerjee Yusuf Pathan also moves on check the full list सायोनी घोष ने कहा ममता बनर्जी को बाय-बाय, यूसुफ पठान ने भी छोड़ा; देखें पूरी लिस्ट, India News in Hindi - Hindustan
More

सायोनी घोष ने कहा ममता बनर्जी को बाय-बाय, यूसुफ पठान ने भी छोड़ा; देखें पूरी लिस्ट

TMC यानी तृणमूल कांग्रेस से नेताओं का टूटना जारी है। अब शुक्रवार को एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें 19 सांसदों का नाम है। कहा जा रहा है कि इन सांसदों ने मई में ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया था। हालांकि, ये सांसद NDA के साथ जाएंगे या नहीं तय नहीं है।

Fri, 12 June 2026 12:37 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
सायोनी घोष ने कहा ममता बनर्जी को बाय-बाय, यूसुफ पठान ने भी छोड़ा; देखें पूरी लिस्ट

ममता बनर्जी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस नेताओं की ही सेना खड़ी हो रही है। खबर है कि इस लिस्ट में सांसद सायोनी घोष से लेकर पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान तक का नाम शामिल है। हालांकि, इस लिस्ट को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा है कि बागी सांसदों का एक समूह पहले ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को समर्थन पत्र सौंप चुका है।

लोकसभा अध्यक्ष के दफ्तर में सौंपे गए इस पत्र में 19 सांसदों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इनमें काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, बापी हलदार, डॉ शर्मिला सरकार, प्रसून बंद्योपाध्याय, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार माल, अरूप चक्रवर्ती, रचना बनर्जी, सायोनी घोष का नाम शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दीदी को धोखा नहीं देंगे बिहारी, शत्रुघ्न के बाद कीर्ति भी मुसीबत में ममता के साथ

इनके अलावा पत्र पर दस्तखत करने वालों में खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मलिया और पार्थ भौमिक भी हैं। लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि 20 सांसद टीएमसी से अलग गुट होने का दावा कर सकते हैं। कहा जा रहा था कि एक और वरिष्ठ सांसद के इंतजार के चलते अंतिम सूची तैयार नहीं हो पा रही थी।

राज्यसभा में इस्तीफों का दौर जारी

लोकसभा के अलावा ममता बनर्जी को राज्यसभा में भी लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को ही कोयल मलिक के रूप में पार्टी के चौथे राज्यसभा सांसद ने इस्तीफा दिया है। खास बात है कि महज 4 दिनों में यह पार्टी को झटका लगा है। इसके साथ ही उच्च सदन में पार्टी सांसदों की संख्या घटकर 9 पर आ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TMC राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, अब ममता के सिर्फ 9 सांसद बचे

इससे पहले सुखेंदु शेखर रे, सुष्मिता देव और प्रकाश बरेक सांसद पद छोड़ चुके हैं। रे ने टीएमसी के सभी पदों को भी छोड़ दिया है। इसके साथ ही ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी पर अब अस्तित्व का संकट भी गहराता नजर आ रहा है।

विधानसभा में बढ़े बागी

विधानसभा में बागियों के गुट का समर्थन कर रहे रिताब्रता बनर्जी का कहना है कि उनके गुट में शामिल नेताओं की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। खास बात है कि टीएमसी ने चुनाव में 80 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अगर आंकड़ा सटीक साबित होता है, तो पार्टी में महज 16 विधायक ही रह जाएगा। वहीं, संसद के दोनों सदनों में भी सदस्यों का ग्राफ तेजी से घटेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सायोनी घोष ने ममता बनर्जी के साथ क्यों किया खेला, CM शुभेंदु से दिल्ली में मिलीं

चुनाव चिह्न और नाम जाएगा?

अटकलें लगाई जा रही हैं कि बागी सांसदों का समूह जल्द ही भारत निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर गुट को मान्यता देने की मांग कर सकता है। हालांकि, इसे लेकर औपचारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। अगर ऐसा होता है, तो ममता पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न भी गंवा सकती हैं। ऐसा ही पहले महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के साथ ऐसा हो चुका है।