Sayoni Ghosh Who sang Kaaba Madina during the Bengal elections says Mamata Banerjee did not lose rather बंगाल चुनाव में 'काबा-मदीना' गाने वाली सायोनी घोष बोलीं- ममता बनर्जी हारी नहीं, बल्कि..., India News in Hindi - Hindustan
More

बंगाल चुनाव में 'काबा-मदीना' गाने वाली सायोनी घोष बोलीं- ममता बनर्जी हारी नहीं, बल्कि...

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ बैठक के बाद सांसद सायोनी घोष ने कहा कि हम हारे नहीं हैं, बल्कि ममता बनर्जी को हराया गया है। ममता बनर्जी को वोट चुराकर, वोटों की लूट करके हराया गया है।

Thu, 14 May 2026 10:59 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
बंगाल चुनाव में 'काबा-मदीना' गाने वाली सायोनी घोष बोलीं- ममता बनर्जी हारी नहीं, बल्कि...

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद ममता बनर्जी ने पार्टी के तमाम नेताओं के साथ बैठक की। इसमें कई सांसद मौजूद थे। ‘दिल में काबा और आंखों में मदीना’ वाला गीत गाकर लोकप्रिय हुईं सांसद सायोनी घोष ने बैठक के बाद दो टूक कहा कि ममता बनर्जी चुनाव हारी नहीं है, बल्कि हराया गया है।

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ बैठक के बाद सांसद सायोनी घोष ने कहा, "हम हारे नहीं हैं, बल्कि ममता बनर्जी को हराया गया है। ममता बनर्जी को वोट चुराकर, वोटों की लूट करके हराया गया है। 2029 में बंगाल की जनता, पूरे देश की जनता, और 2031 में पश्चिम बंगाल की माताएं, धरती और जनता इसका करारा जवाब देगी।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काबा-मदीना गाने वालीं सायोनी घोष तंग आ गईं, लगाना पड़ा एक 'ताला'

टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान प्रचार मंच से मेरे दिल में काबा, आंखों में मदीना गीत गाया था। जोकि जमकर वायरल हुआ था। सायोनी ने रैलियों में यह गीत गाकर मुसलमानों को संबोधित करने का प्रयास किया था, लेकिन भाजपा ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताया। एक्सपर्ट्स ने टीएमसी के चुनाव हारने के बाद कहा था कि इस गीत ने भी हिंदू वोटर्स को एकजुट किया और इससे भी भाजपा को जीत मिलने में बड़ी मदद मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे बहुत धमकियां मिल रहीं; TMC की राज्यसभा सांसद ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत

बंगाल में भाजपा ने पहली बार बनाई सरकार

इससे पहले, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी गुरुवार को वकील की ड्रेस पहनकर कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं। वह 2026 के राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद राज्य में कथित चुनाव-बाद हिंसा से जुड़ी एक जनहित याचिका (PIL) के सिलसिले में मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पाल के सामने पेश हुईं। इस बीच, 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने भाजपा को एक निर्णायक जनादेश दिया। पार्टी ने 294 सदस्यों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीतकर जबरदस्त बढ़त हासिल की और पहली बार राज्य में सरकार बनाई। तृणमूल कांग्रेस (TMC), जिसने पिछले विधानसभा चुनावों में 212 सीटें जीती थीं, इस बार 80 सीटों के साथ काफी पीछे दूसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही राज्य में टीएमसी का 15 साल का शासन खत्म हो गया। कांग्रेस सिर्फ दो सीटों तक ही सिमटकर रह गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीलॉर्ड! BJP के आते ही हिंसा, रक्षा के लिए आदेश दें; वकील ममता ने की HC से मांग