दिल सच्चा न हो तो... काबा मदीना वाली सयोनी घोष की बंगाल सीएम सुभेंदु अधिकारी को चेतावनी
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान काबा मदीना गाना गाने वाली सयोनी घोष ने भाजपा सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार को अब बंगाल से समग्र विकास के लिए काम करना चाहिए, अगर ऐसा नहीं किया तो यह मुखौटा जल्दी ही उतर जाएगा। बंगाल की इस पर नजर है।

पश्चिम बंगाल में सत्ता से जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस अब अंदरखाने ही विरोध का सामना कर रही है। पार्टी के नेताओं को सरेआम हूटिंग का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस से सांसद सयोनी घोष ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी को शपथ का पालन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री को बंगाल के हर नागरिक की सेवा करनी होगी, चाहे उसने भाजपा को वोट दिया हो या फिर नहीं। इसके साथ ही एक चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर दिल सच्चा न हो, तो दिखावा उतर ही जाता है। बंगाल की इस पर कड़ी रहेगी।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर जाकर सुभेंदु अधिकारी को सलाह दी। उन्होंने लिखा, "बंगाल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद मेरी आशा है कि वह शपथ का पालन करेंगे। उन्हें और उनकी सरकार को अब बंगाल के हर नागरिक की सेवा करनी चाहिए, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या भाषा के हों। उन्होंने, उन्हें वोट दिया हो या नहीं दिया हो। बंगाल के विकास के लिए, चुनावी वादों को अमल में लाना होगा।"
इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस की सांसद सयोनी ने एक चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, "हर भविष्य अतीत की नींव पर ही बनता है। और अगर दिल सच्चा न हो तो दिखावा ज्यादा नहीं टिकता मुखौटे उतर जाते हैं। बंगाल इस बात पर कड़ी नजर रखेगा।"
गौरतलब है कि सयोनी घोष का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब 15 वर्ष के बात टीएमसी ने बंगाल में अपनी सत्ता को गंवा दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने खुलेआम कहा था कि उनकी यह जीत हिंदुत्व की जीत है। वह लगातार यह कहते आ रहे हैं कि भाजपा को मुस्लिम वोट नहीं मिले हैं। ऐसे में वह हिंदुत्व के लिए काम करेंगे और हिंदुत्व की राजनीति करेंगे। दरअसल, बंगाल में भाजपा का यह रास्ता टीएमसी के कथित मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति का विरोध माना जाता है। भाजपा का आरोप है कि टीएमसी ने मुस्लिम वोट को एक जुट कर 15 साल तक सत्ता बनाए रखी।




साइन इन