sadhvi pragya singh thakur says its win of bhagwa मालेगांव धमाका केस में बरी होते ही साध्वी प्रज्ञा बोलीं- भगवा की जीत हुई, भावुक होकर रो पड़ीं, India News in Hindi - Hindustan
More

मालेगांव धमाका केस में बरी होते ही साध्वी प्रज्ञा बोलीं- भगवा की जीत हुई, भावुक होकर रो पड़ीं

इस मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान आया है और उन्होंने खुद को बरी किए जाने को भगवा की जीत बताया है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि अदालत का यह फैसला मेरी ही नहीं बल्कि भगवा की जीत है। उन्होंने कहा कि इस मामले ने मेरी जिंदगी को ही बर्बाद कर दिया था।

Thu, 31 July 2025 12:02 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, मालेगांव
share
मालेगांव धमाका केस में बरी होते ही साध्वी प्रज्ञा बोलीं- भगवा की जीत हुई, भावुक होकर रो पड़ीं

मालेगांव बम धमाके के केस में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सभी 7 आरोपियों को NIA कोर्ट ने बरी किया है। इस केस के सभी गवाह अपने शुरुआती दावे से पलट गए थे। इसके चलते किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सका। अब इस मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान आया है और उन्होंने खुद को बरी किए जाने को भगवा की जीत बताया है। यह कहते हुए वह अदालत में बेहद भावुक हो गईं और रो पड़ीं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि अदालत का यह फैसला मेरी ही नहीं बल्कि भगवा की जीत है। साध्वी प्रज्ञा सिंह और कर्नल पुरोहित की इस मामले में काफी चर्चा हुई थी। यही नहीं साध्वी प्रज्ञा ने हिंदुत्व के नाम पर खुद के उत्पीड़न का आरोप तत्कालीन यूपीए सरकार पर लगाया था।

NIA कोर्ट में जज को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा, ‘मैंने शुरू से ही कहा था कि जिन्हें भी जांच के लिए बुलाया जाता है, उनके पीछे कोई न कोई आधार ज़रूर होना चाहिए। मुझे जांच के लिए बुलाया गया और मुझे गिरफ़्तार करके प्रताड़ित किया गया। इससे मेरा पूरा जीवन बर्बाद हो गया। मैं एक साधु का जीवन जी रही थी लेकिन मुझ पर आरोप लगाए गए और कोई भी हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ। मैं ज़िंदा हूं क्योंकि मैं एक सन्यासी हूं। उन्होंने साज़िश करके भगवा को बदनाम किया। आज भगवा की जीत हुई है, हिंदुत्व की जीत हुई है और ईश्वर दोषियों को सज़ा देगा। हालांकि, भारत और भगवा को बदनाम करने वालों को आपने ग़लत साबित नहीं किया है...।’

अदालत में फैसला सुनाए जाने के दौरान आज साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और अन्य साथी उपस्थित थे। बता दें कि इस केस ने यूपीए सरकार के दौरान बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। पी. चिदंबरम ने इसी मामले को लेकर हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद जैसे शब्द का जिक्र किया था। इसे लेकर संघ परिवार ने कांग्रेस और यूपीए सरकार पर जमकर हमला बोला था। माना जाता है कि भगवा आतंकवाद जैसी बात करना ही कांग्रेस के लिए भारी पड़ गया था। शायद उसी का जिक्र करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फैसला आने के बाद भगवा की जीत की बात कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मालेगांव धमाके में साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी, पलटे सारे गवाह
ये भी पढ़ें:शर्म आ रही है आज; साध्वी प्रज्ञा ने BJP के विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा
ये भी पढ़ें:आज के बाद मैं मीडिया से नहीं करूंगी बात, क्यों भड़कीं साध्वी प्रज्ञा?