शर्म आ रही है आज; साध्वी प्रज्ञा ने भाजपा के ही विधायक के खिलाफ खोल दिया मोर्चा
प्रज्ञा ठाकुर ने अपने ही पार्टी के विधायक के खिलाफ मोर्चो खोल दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उनको जो जानकारी मिली है उसके बाद वह सख्त कदम उठाएंगी।

भोपाल से बीजेपी की मौजूदा सासंद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का आगामी लोकसभा चुनावों के लिए टिकट काट दिया गया है। इनकी जगह आलोक शर्मा को मौका दिया गया है। इसके बाद ही प्रज्ञा ठाकुर लगातार चर्चा में बनी हुई है और अब अपनी ही पार्टी के एक विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलती नजर आ रही हैं। दरअसल मामला खजुरिया के विधायक सुदेश राय से जुड़ा हुआ है। खजुरिया में एक अवैध शराब की दुकान पाई गई है जो सुदेश राय की बताई जा रही है। प्रज्ञा ठाकुर ने अब इसी मामले उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, मुझे शर्म आ रही है कि खजुरिया में पाई गई अवैध शराब की दुकान बीजेपी विधायक सुदेश राय की है। ये मुझे प्रशासन और वहां के लोगों ने बताया है। मैं इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगी।
टिकट कटने पर क्या दिया था बयान
इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल से इस बार टिकट कटने पर कहा था कि हो सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कुछ शब्द पसंद ना आए हों। हालांकि इस बयान के बाद भी उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि उनकी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है और वह अब मीडिया से कभी बात नहीं करेंगी।
पहले प्रज्ञा ठाकुर ने क्या कहा था?
पहले प्रज्ञा ठाकुर ने उन्होंने कहा था, यह संगठन का फैसला है। इसमें ये नहीं सोचना चाहिए कि टिकट क्यों कटा और कैसे कटा। मैंने पहले भी टिकट नहीं मांगा था और अब भी नहीं मांगा। हो सकता है मेरे कुछ शब्द पीएम मोदी को शायद पसंद नहीं आए हों। उन्होंने कहा था कि वो मुझे कभी माफ नहीं करेंगे।




साइन इन